बैतूल में ठंड की दस्तक, पारा 8॰ गिरा:चार दिन में बढ़ी ठिठुरन, बाजारों में गर्म कपड़ों की मांग तेज

Nov 8, 2025 - 18:10
 0  0
बैतूल में ठंड की दस्तक, पारा 8॰ गिरा:चार दिन में बढ़ी ठिठुरन, बाजारों में गर्म कपड़ों की मांग तेज
बैतूल जिले में ठंड ने दस्तक दे दी है। पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। चार दिनों में बैतूल का न्यूनतम तापमान लगभग 8 डिग्री सेल्सियस नीचे आ गया है। 4 नवंबर को न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस था, जो 8 नवंबर को घटकर 13 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस और शनिवार को 13.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रात के तापमान में 3.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट से ठिठुरन बढ़ गई है। गर्म कपड़े निकालना शुरू किया ठंड के बढ़ते असर के साथ ही लोगों ने गर्म कपड़े निकालना शुरू कर दिया है। बैतूल का अधिकतम तापमान भी 26.5 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है, जिससे दिन में भी सर्दी का एहसास होने लगा है। शाम ढलते ही ठंडी हवाओं का प्रभाव और तेज हो जाता है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि उत्तर भारत में बर्फबारी शुरू होने के बाद इसका असर बैतूल सहित पूरे मध्यप्रदेश में महसूस किया जाएगा। आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट दर्ज होने का अनुमान है। जैकेट, शॉल-टोपी की बिक्री में तेजी आई सर्दी बढ़ने के साथ ही बाजारों में गर्म कपड़ों की दुकानों पर भीड़ बढ़ने लगी है। मुख्य बाजार, गंज क्षेत्र और कोठी बाजार में व्यापारी अपनी दुकानों को आकर्षक रूप से सजा रहे हैं। ऊनी स्वेटर, जैकेट, शॉल और टोपी की बिक्री में तेजी आई है। दुकानदारों के अनुसार, इस साल नए डिजाइन और फैशन वाले गर्म कपड़ों की मांग अधिक है। महिलाएं शॉल, स्टॉल और स्वेटर की ओर आकर्षित हो रही हैं, जबकि युवाओं में ट्रेंडी जैकेट और हुडी का क्रेज देखा जा रहा है। बच्चों के लिए कार्टून कैरेक्टर वाले ऊनी कपड़ों की विभिन्न वैरायटी भी उपलब्ध कराई गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0