MP दिनभर, 10 बड़ी खबरें:युवकों को निर्वस्त्र कर पीटा, वर्ल्ड चैंपियन क्रांति का भोजपुरी गानों पर डांस, 100 रुपए के लिए दादी की हत्या
MP दिनभर: MP दिनभर में आज दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। 1. राहुल ने सीनियर लीडर्स के साथ की मीटिंग, बिहार में CM का तंज- घोड़ी तैयार, दूल्हा भाग गया कांग्रेस नेता राहुल गांधी शनिवार दोपहर पचमढ़ी पहुंचे। यहां वे जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर में शामिल होकर संबोधित करेंगे। इससे पहले उन्होंने दिग्विजय सिंह, जीतू पटवारी समेत सीनियर नेताओं के साथ मीटिंग की। राहुल करीब 19 घंटे पचमढ़ी में रहेंगे और रविशंकर भवन में नाइट स्टे करेंगे। उनके साथ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी आ सकते हैं। उधर बिहार में चुनावी सभा के दौरान सीएम मोहन यादव ने तंज कसा—“घोड़ी तैयार, दूल्हा भाग गया… नाम है राहुल गांधी।” पढ़ें पूरी खबर 2. दो युवकों को निर्वस्त्र कर पीटा, VIDEO:डबरा में उल्टा लिटाकर बेल्ट बरसाए, लात-घूंसे मारे
मध्यप्रदेश के डबरा के गिजौर्रा थाना क्षेत्र में दो युवकों को निर्वस्त्र कर पीटा गया। वीडियो दो महीने पुराना है। ग्वालियर एसपी धर्मवीर यादव ने जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई की बात कही है।
वीडियो में साफ दिख रहा है कि दोनों युवकों को खेत में उनके कपड़े उतरवाए गए। इसके बाद उल्टा लिटाकर बेल्ट से बुरी तरह पीटा जा रहा है। पिटाई के दौरान युवक रहम की गुहार लगाते रहे। पीटने वाले 'बोल गुंडा कौन है' कहते सुनाई दे रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर 3.दमोह में ₹100 न देने पर पोते ने दादी की हत्या की, कुल्हाड़ी से किए वार, आरोपी गिरफ्तार दमोह जिले के जबेरा थाना क्षेत्र के धनेटा गांव में शनिवार सुबह एक पोते ने अपनी दादी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। आरोपी हरप्रसाद (23) ने अपनी दादी राधा रानी (60) से खर्चें के लिए 100 रुपए मांगे थे। जब दादी ने पैसे देने से इनकार कर दिया, तो उसने कुल्हाड़ी से सिर पर वार कर दिया। हमले में राधा रानी गंभीर रूप से घायल हो गईं। आरोपी हरप्रसाद बेरोजगार है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर 4. वर्ल्ड चैंपियन क्रांति का भोजपुरी गानों पर डांस, छतरपुर में देर रात तक जश्न और आतिशबाजी भारतीय महिला क्रिकेट की विश्व विजेता टीम की मेंबर क्रांति गौड़ शुक्रवार देर रात छतरपुर जिले में अपने गृह नगर घुवारा पहुंचीं। उनके आगमन पर गांव में दिवाली जैसा उत्सव मनाया गया। रोड शो के दौरान जगह-जगह स्वागत और आतिशबाजी की गई। घुवारा पहुंचने पर क्रांति ने दोस्तों और परिवार के साथ भोजपुर गीतों पर डांस किया। इससे पहले शुक्रवार को ही भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उन्हें सम्मानित किया था। पढ़ें पूरी खबर 5. ठंड ने इंदौर में 25…भोपाल में 10साल का रिकॉर्ड तोड़ा, नवंबर की शुरुआत में बढ़ी ठिठुरन
मध्य प्रदेश के इस बार कड़ाके की ठंड पड़ेगी। पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी से नवंबर के पहले सप्ताह में ही प्रदेश ठिठुरने लग गया है। शुक्रवार-शनिवार की रात में कई शहरों में रिकॉर्ड ठंड रही। इंदौर में 25 साल बाद पारा 5.6 डिग्री पर पहुंचा था। भोपाल में पारा 8.4 डिग्री रहा। यह 10 साल में दूसरा सबसे कम तापमान है। मौसम विभाग के मुताबिक अब ठंड के साथ कोहरा भी बढ़ेगा। फिलहाल, देर रात और अलसुबह ठंड का असर ज्यादा है। पढ़ें पूरी खबर 6. इंदौर में स्कॉर्पियो ने तीन छात्रों को रौंदा, दो मौत, अस्पताल के सामने आधे घंटे तक पड़े रहे तीनों इंदौर में एक स्कॉर्पियो ने बाइक सवार तीन इंजीनियरिंग छात्र को रौंद दिया। दो छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई। एक की हालत गंभीर है। तीनों खंडवा के रहने वाले हैं। हादसे के बाद स्कॉर्पियो सवार 4 युवक गाड़ी छोड़कर भाग निकले।कृष्ण पाल सिंह तंवर (20) और आयुष राठौर (20) की मौके पर ही मौत हो गई थी। श्रेयांश राठौर की हालत गंभीर है। तीनों इंदौर के प्रेस्टीज कॉलेज में बीटेक सेकेंड ईयर के छात्र हैं। पढ़ें पूरी खबर 7. ग्वालियर में देह व्यापार के लिए आई बांग्लादेशी युवती गिरफ्तार, संदिग्ध चैट और विदेशी नंबर मिले
ग्वालियर के पॉश सिटी सेंटर गोविंदपुरी इलाके में पुलिस ने शुक्रवार की रात एक फ्लैट से बांग्लादेशी युवती को पकड़ा है। यह युवती ढाका (बांग्लादेश) की रहने वाली है और 8 माह पहले कोलकाता के रास्ते भारत आई थी। पुलिस ने उसके साथ एक युवक को भी हिरासत में लिया है। युवती के मोबाइल से संदिग्ध चैट और विदेशी नंबर मिले हैं। जांच में खुलासा हुआ है कि उसे देह व्यापार के लिए भारत लाया गया था। पढ़ें पूरी खबर पॉजिटिव खबर
8. बालाघाट में विधायक ने घायल सांभर के शावक को बचाया, घर लेकर आए, बोतल से पिलाया दूध बालाघाट में परसवाड़ा विधायक मधु भगत ने एक घायल सांभर के शावक की जान बचाई। विधायक ने उसे अपने घर लाकर प्राथमिक उपचार दिया। बोतल से दूध पिलाया। वन विभाग ने उसे जांच के बाद जंगल में छोड़ दिया है। विधायक मधु भगत बगली पाठ मेले से अपने निवास चरेगांव लौट रहे थे। रात के समय रंगोंपाठ मंदिर के पास सड़क किनारे उन्हें एक घायल सांभर का शावक दिखाई दिया था। पढ़ें पूरी खबर खबर जरा हटके
9. गाय के पेट से 15 किलो पॉलीथिन, प्लास्टिक निकाला, छह माह की गर्भवती का दो घंटे चला ऑपरेशन
सतना जिला पशु चिकित्सालय के डॉक्टरों ने रुमेनोटॉमी की गंभीर समस्या से जूझ रही एक छह माह की गर्भवती गाय की सफल सर्जरी की। पशु चिकित्सक डॉ. वृहस्पति भारती और उनकी टीम ने शुक्रवार को दो घंटे चले ऑपरेशन में 10 वर्षीय गाय के पेट से करीब 15 किलो पॉलीथिन, प्लास्टिक, रस्सी और तार निकालकर उसकी जान बचाई। गाय के ऑपरेशन के दौरान गर्भस्थ बछड़े की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा गया। पढ़ें पूरी खबर कल का बिग इवेंट
10. हरदा में ‘न्यायोत्सव विधिक सेवा सप्ताह’ का होगा आयोजन
हरदा में 9 से 14 नवंबर तक ‘न्यायोत्सव विधिक सेवा सप्ताह’ का आयोजन किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य लोगों में कानूनी जागरूकता बढ़ाना और मुफ्त कानूनी सहायता की जानकारी देना है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0