नेशनल हाईवे पर कार में आग, कूदकर जान बचाई:मुरैना में शादी से वापस आ रहे थे लोग; हाईवे पर दूर से निकले वाहन

Nov 8, 2025 - 18:10
 0  0
नेशनल हाईवे पर कार में आग, कूदकर जान बचाई:मुरैना में शादी से वापस आ रहे थे लोग; हाईवे पर दूर से निकले वाहन
नेशनल हाईवे 44 पर चलती कार में अचानक आग लग गई। कार सवार लोगों ने कूद कर अपनी जान बचाई। सराय छोला थाना पुलिस अब आग लगने के कारणों की जांच में जुट गई है। कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई। नेशनल हाईवे 44 पर धौलपुर से मुरैना आ रही कार क्रमांक MP07 CF 9643 मे अचानक आग लग गई देखते है देखते कार धूं-धूं कर जल कर खाक हो गई। कार में बैठे लोगों ने कूद कर अपनी जान बचाई। एक बड़ा हादसा होने से बच गया। कार में आग लगी देख हाईवे किनारे लोगो की भीड़ जमा हो गई। हाईवे से गुजरने वाले वाहन बच कर निकलते नजर आए। कार सवार लोगों ने कूद कर बचाई जान हाईवे 44 धौलपुर से मुरैना आ रही कार में अचानक आग लगने से कार सवार लोगों ने कूद कर अपनी जान बचाई। कार सवार धौलपुर से अपने रिश्तेदारी में हुई शादी समारोह से वापस लौट रहे थे । सराय छोला थाना प्रभारी के के सिंह के अनुसार कार सवार धौलपुर से लौट रहे थे आग अचानक इंजन को तरफ से लगी। आग लगते देख कार में सवार लोग नीचे उतर गए। कुछ ही समय में कार पूरी तरह जल गई। जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0