रायसेन में ग्राम चौपाल, मंत्री पटेल ने किए लोकार्पण:326 आवेदनों में से 270 का हुआ त्वरित समाधान, 20 आवास सूची में शामिल

Nov 6, 2025 - 20:29
 0  0
रायसेन में ग्राम चौपाल, मंत्री पटेल ने किए लोकार्पण:326 आवेदनों में से 270 का हुआ त्वरित समाधान, 20 आवास सूची में शामिल
रायसेन जिले के बरेली के ग्राम बागपिपरिया में गुरुवार को ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने विकास और निर्माण कार्यों का लोकार्पण तथा शिलान्यास किया। कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा भी इस अवसर पर उपस्थित रहे। ग्राम चौपाल को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री पटेल ने कहा कि इसका उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करना और उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा है कि ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ आसानी से मिले और उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण हो। राज्यमंत्री ने कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने रायसेन जिले को इस व्यवस्था में अग्रणी बनाया है। उन्होंने बताया कि ग्राम चौपाल में प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए 20 आवेदन मिले थे, और सभी आवेदकों के नाम प्रधानमंत्री आवास सूची में शामिल कर लिए गए हैं। ग्राम चौपाल में कुल 326 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 270 का त्वरित निराकरण किया गया। शेष आवेदनों के समाधान की प्रक्रिया जारी है। प्राप्त आवेदनों में से 45 जाति प्रमाण पत्र के आवेदनों में से 40 जारी किए गए। इसके अतिरिक्त, 9 खाद्यान्न पात्रता पर्ची, 7 मृदा परीक्षण रिपोर्ट, विद्युत के 6 आवेदन, आधार के 7 आवेदन और बैंक संबंधी 7 आवेदनों का निराकरण किया गया। फौती नामांतरण के 7, सीमांकन के 2 और बंटवारे के 2 आवेदनों में भी आदेश जारी किए गए। मत्स्य पालन के लिए 3 और पशुपालन के लिए 6 आवेदनों पर स्वीकृति की कार्रवाई चल रही है। अधिकारियों ने 4 और 5 नवंबर को बागपिपरिया ग्राम पंचायत में 575 आवासों का डोर-टू-डोर सर्वे भी किया। चौपाल में 38 आयुष्मान कार्ड और 31 दिव्यांगता प्रमाण पत्र भी बनाए गए। देखिए तस्वीरें...

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0