पैसे को लेकर दोस्त को मारा, पेट्रोल डालकर जलाया:एक ने छड़ से मारा, दूसरे ने चाकू-घोंपा, तीनों ने मिलकर शव ठिकाने लगाया

Nov 2, 2025 - 15:33
 0  0
पैसे को लेकर दोस्त को मारा, पेट्रोल डालकर जलाया:एक ने छड़ से मारा, दूसरे ने चाकू-घोंपा, तीनों ने मिलकर शव ठिकाने लगाया
जशपुर जिले में दोस्तों ने मिलकर अपने ही मजदूर साथी को जलाकर मार डाला। 17 अक्टूबर को बांकीटोली पुलिया के पास श्मशान घाट में सीमित खाखा (28 साल) की अधजली लाश मिली। बताया जा रहा है कुछ पैसों को लेकर उनके बीच झगड़ा हो गया था जिसके बाद वारदात को अंजाम दिया। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। चारों दोस्त झारखंड में मजदूरी करते थे। मृतक अपने गांव आया था। तभी चारों बैठकर शराब पी रहे थे। इस दौरान मजदूरी में मिले कमीशन को लेकर विवाद हो गया तभी 3 दोस्तों ने मिलकर लोहे के छड़ और चाकू से मारकर सीमित का मर्डर कर दिया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जहां आरोपियों से क्राइम सीन क्रिएट कराया गया। इससे खुलासा हुआ कि दोस्त शव को लेकर 400 मीटर दूर ले गए फिर एक गड्ढे में डालकर पेट्रोल छिड़ककर जला दिया। पहचान मिटाने के लिए शव को जलाया पुलिस के मुताबिक, पुराना नगर के तुरीटोंगरी इलाके की घटना है। झारखंड से लौटने के बाद कमीशन के पैसों को लेकर हुए विवाद में 3 दोस्तों ने अपने साथी सीमित खाखा की हत्या कर दी थी। पहचान मिटाने के लिए शव को गड्ढे में डालकर पेट्रोल से जलाने का प्रयास भी किया गया। यह घटना 18 अक्टूबर को सामने आई, जब सिटी कोतवाली पुलिस को पुराना नगर के तुरीटोंगरी क्षेत्र में एक युवक की अधजली लाश मिलने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने पाया कि शव को जलाने का प्रयास किया गया था, जिससे चेहरा और शरीर का अधिकांश हिस्सा जला हुआ था। 3 आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा घर नहीं लौटा तो साथियों से पूछताछ की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने के बाद, पुलिस ने बी.एन.एस. की धारा 103(1) व 238(क) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। शव की पहचान पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती थी। जांच के दौरान पता चला कि सीटोंगा के रहने वाले सीमित खाखा (28 साल) कुछ दिन पहले अपने साथियों के साथ हजारीबाग, झारखंड काम करने गया था और वापसी पर घर नहीं लौटा। जब अधजले शव की तस्वीर उसके परिवार को दिखाई गई, तो उन्होंने सीमित की पहचान की। इसके बाद पुलिस ने सीमित के साथ काम करने वाले उसके दोस्तों रामजीत राम (25 साल), वीरेंद्र राम (24 साल) और एक 17 साल के किशोर को हिरासत में लिया। बहस के बाद की थी हत्या पूछताछ में आरोपियों ने पहले पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन गहन पूछताछ के बाद उन्होंने सच कबूल कर लिया। उन्होंने बताया कि 17 अक्टूबर की शाम सभी दोस्त बांकीटोली पुलिया के पास श्मशान घाट में शराब पी रहे थे। इसी दौरान झारखंड में काम से लौटने पर मिले कमीशन के पैसों को लेकर उनके बीच बहस शुरू हो गई। इसी बहस के बाद उन्होंने सीमित खाखा की हत्या कर दी। में मिले अधजले शव की गुत्थी सुलझाते हुए मृतक के तीन दोस्तों को गिरफ्तार किया है। तीनों तुरीटोंगरी क्षेत्र के रहने वाले थे। ....................... इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें... जमीन विवाद में डबल मर्डर...कुल्हाड़ी से काट डाला: जमीन के लिए यादव और नागवंशी परिवार भिड़ा, हथियार लेकर आए थे, एक दूसरे पर किया अटैक छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में यादव और नागवंशी परिवार में जमीन विवाद को लेकर डबल मर्डर हो गया। खूनी संघर्ष में दोनों पक्षों ने एक-एक युवक को कुल्हाड़ी से काट डाला। वारदात के बाद गांव में तनाव का माहौल है। जमीन विवाद में लंबे समय से चल रहा है। मामला पत्थलगांव थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर....

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0