मनेंद्रगढ़ में नौकरी के नाम पर 4 लाख की ठगी:आरोपी बेटा गिरफ्तार, पिता की तलाश जारी, रेलवे में नौकरी लगवाने का दिया था झांसा

Oct 30, 2025 - 21:53
 0  0
मनेंद्रगढ़ में नौकरी के नाम पर 4 लाख की ठगी:आरोपी बेटा गिरफ्तार, पिता की तलाश जारी, रेलवे में नौकरी लगवाने का दिया था झांसा
एमसीबी जिले के पोड़ी थाना क्षेत्र के नागपुर इलाके में रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर 4 लाख रुपए की ठगी की गई। पुलिस ने इस मामले में आरोपी योगेश रजक को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका पिता सत्यनारायण रजक अभी फरार है। योगेश रजक ने सेमरा गांव निवासी संजय कुर्रे नामक युवक से रेलवे में नौकरी लगवाने का झांसा देकर 4 लाख रुपए लिए थे। इसमें से 3 लाख 20 हजार रुपए चेक के माध्यम से और शेष राशि नकद ली गई थी। यह मामला 2019 का है, जब दोनों की मुलाकात हुई थी। पुलिस के अनुसार, संजय और योगेश के पिता एसईसीएल में एक साथ नौकरी करते थे, जिसके कारण उनके बेटों की आपस में पहचान हुई। योगेश ने संजय को बताया था कि वह रेलवे में कार्यरत है और उसकी नौकरी भी रेलवे में लगवा देगा, लेकिन नौकरी नहीं लगी। आरोपी योगेश रजक पर पहले भी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी के आरोप हैं। वह जांजगीर और मरवाही में भी 48 लाख रुपए की ठगी कर चुका है। पोड़ी थाना पुलिस ने आरोपी योगेश रजक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। फरार पिता सत्यनारायण रजक की तलाश जारी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0