धारकुंडी में सड़क पर दिखा टाइगर:डायल 112 स्टाफ ने कैमरे में कैद किया मूवमेंट

Oct 21, 2025 - 09:53
 0  0
धारकुंडी में सड़क पर दिखा टाइगर:डायल 112 स्टाफ ने कैमरे में कैद किया मूवमेंट
सतना जिले के मझगवां वन रेंज की सरभंगा सर्किल में सोमवार सुबह एक टाइगर सड़क पार करते हुए देखा गया। यह घटना अमुवा और धारकुंडी थाने के बीच हुई, जहां गश्त कर रहे डायल 112 के स्टाफ ने इस पल को अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। डायल 112 वाहन के सामने अचानक आए इस टाइगर ने सड़क पार की और फिर जंगल की ओर चला गया। स्टाफ ने इस घटना का वीडियो बनाया, जो बाद में वायरल हो गया। सरभंगा के जंगल इन दिनों वन्य प्राणियों की लगातार मौजूदगी के लिए चर्चा में हैं। यहां अक्सर बाघ, तेंदुआ और हिरण जैसे जानवर देखे जाते हैं, जिससे यह क्षेत्र वन्यजीवों से गुलजार रहता है। इस रूट पर चलने वाले राहगीर अब अधिक सतर्क रहते हैं। वन विभाग भी इन गतिविधियों को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्र में सतर्कता और निगरानी बढ़ा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0