रायसेन में दिवाली पर देर रात तक आतिशबाजी:ड्रोन कैमरे से दिखा जगमग रोशनी और पटाखों का नजारा

Oct 21, 2025 - 09:53
 0  0
रायसेन में दिवाली पर देर रात तक आतिशबाजी:ड्रोन कैमरे से दिखा जगमग रोशनी और पटाखों का नजारा
दीपावली का पावन पर्व सोमवार रात रायसेन में उत्साह से मनाया गया। देर रात तक आतिशबाजी का दौर जारी रहा, जिससे आसमान रंग-बिरंगी रोशनी और धमाकों से गूंज उठा। इसी बीच ड्रोन कैमरे से ली गई तस्वीरों में रायसेन शहर का दृश्य बेहद अद्भुत और मनमोहक नजर आया। शाम 7 बजे से ही लोगों ने अपने घरों में मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना शुरू की। पूजा के बाद आतिशबाजी का सिलसिला पूरे शहर में फैल गया। गोल्डन सिटी, शीतल सिटी, अवंतिका कॉलोनी और संस्कार विहार कॉलोनी जैसे क्षेत्रों में देर रात तक पटाखों की आवाज गूंजती रही और लोग उत्साह से दीपावली का आनंद लेते रहे। बच्चों में दीपावली को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। वहीं, महिलाओं ने घरों के बाहर रंग-बिरंगी रंगोलियां बनाकर त्योहार की शोभा बढ़ाई। शहर के सभी मंदिरों में विशेष सजावट की गई थी, जहां भक्तों ने भगवान की पूजा-अर्चना कर दीप जलाए और आतिशबाजी की। इसी क्रम में लोगों ने अपने नए और पुराने वाहनों की पूजा कर समृद्धि और मंगलकामना की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0