अशोकनगर रेस्ट हाउस में खड़ी कार में लगी आग:इंजन सहित अगला हिस्सा जला, दमकल ने आग पर पाया काबू

Oct 21, 2025 - 09:53
 0  0
अशोकनगर रेस्ट हाउस में खड़ी कार में लगी आग:इंजन सहित अगला हिस्सा जला, दमकल ने आग पर पाया काबू
अशोकनगर के पुराने रेस्ट हाउस परिसर में खड़ी एक एसयूवी 300 कार में सोमवार देर रात आग लग गई। यह कार भारत ज्वैलर्स के मालिक शालु जैन की थी। आग से कार का अगला हिस्सा और इंजन पूरी तरह जल गया। यह घटना सोमवार देर रात दीपावली के दौरान हुई। पटाखों के शोर के बीच अचानक कार के अगले हिस्से में आग लग गई। आसपास मौजूद लोगों ने आग देखकर पानी डालकर बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। दमकल की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। आशंका जताई जा रही है कि आग किसी पटाखे की वजह से लगी होगी। जिस स्थान पर यह गाड़ी खड़ी थी, उसके पास अन्य वाहन भी मौजूद थे। समय रहते आग पर काबू पाने से एक बड़ा हादसा टल गया। कार का नंबर MP 67 C 3352 है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0