देश के सबसे स्वच्छ शहर ने फिर पेश की मिसाल:इंदौर में दिवाली के पटाखों का कचरा रातोंरात किया साफ,रात 3 बजे से मैदान में उतरे सफाई मित्र
देश के सबसे स्वच्छ शहर ने पटाखों के वेस्ड को रातोंरात साफ करके अपनी प्रतिष्ठा को कायम रखा। रात 12 बजे तक लोगों ने दिवाली मनाई और रात 3 बजे से सफाई मित्रों ने मोर्चा संभाल लिया। उन्होंने सुबह तक पूरा शहर साफ कर दिया। नगर निगम के सफाई मित्रों के साथ सफाई टीमें, IWM (इंटीग्रेटेड वेस्ट मैनेजमेंट) और अन्य संबद्ध टीमें फील्ड में मौजूद रहीं। सबसे पहले भीड़भाड़ वाले इलाकों की सफाई की गई। इसके बाद कॉलोनियों-मोहल्लों और गलियों की। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि डस्टबिन और सड़क किनारों की सफाई सबसे बड़ी चुनौती है। अतः इन पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया। नगर निगम ने अपने निजी ट्रैक्टर, डंपर और सफाई वाहन फील्ड में रखे थे, ताकि हर तरह का कचरा सही समय पर कचरा स्टेशन तक पहुंच जाए। जीटीएस (गारबेज ट्रांसफर स्टेशन) से लेकर प्रोसेसिंग साइट तक समयबद्ध कचरा स्थानांतरण की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। महापौर ने कहा कि दीपावली मनाने और पटाखे चलाने के दौरान गंदगी ज्यादा हो जाती है। इसलिए सफाई पर विशेष फोकस किया गया। ऐसा ही रंगपंचमी पर भी राजवाड़ा की सफाई में किया जाता है। तस्वीरों में देखिए शहर की सफाई... वरिष्ठ अधिकारियों की फील्ड में ड्यूटी सफाई अभियान की निगरानी के लिए दरोगा, सहायक सीएसआई, एचओ अधिकारी अपने क्षेत्रों में मौजूद रहे। जोनल ऑफिसर और एडिशनल कमिश्नर ने भी दौरा किया। इसके अलावा पानी, ड्रेनेज, बिजली और स्वच्छता विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी फील्ड में सुबह होने तक मौजूद रहे। सभी NGO और उनकी टीमें भी डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण के दौरान कचरा गाड़ियों के साथ रहीं। इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के माध्यम से सभी वाहनों की रियल टाइम निगरानी की गई। स्वच्छता में अव्वल इंदौर की यह खबर भी पढ़िए... रंगपंचमी पर एक घंटे में चकाचक हुआ राजवाड़ा:25 हजार किलो गुलाल, लाखों लीटर पानी की गंदगी से मुक्त हुआ गेर मार्ग लगातार सात साल से स्वच्छता में नंबर वन आ रहे इंदौर ने मात्र एक घंटे में गेर मार्ग की सफाई कर बता दिया कि हम 8वीं बार के लिए भी सबसे बड़े दावेदार हैं। रंगपंचमी पर निकलने वाली गेर जैसे-जैसे आगे बढ़ती गई, पीछे से सफाई भी हो रही थी। निगम आयुक्त शिवम वर्मा ने कहा कि, हमने एक घंटे में पूरे गेर मार्ग को साफ कर दिया है। हम लगातार 8वीं बार भी नंबर वन आएंगे। पढ़ें पूरी खबर...
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0