दिवाली पर रायपुर समेत 24 जिलों में आज यलो अलर्ट:गरज-चमक के साथ बिजली गिरेगी, बारिश होगी, आंधी चलेगी; किरंदुल रेल लाइन पर गिरीं चट्टानें, ट्रेनें रद्द

Oct 20, 2025 - 13:05
 0  0
दिवाली पर रायपुर समेत 24 जिलों में आज यलो अलर्ट:गरज-चमक के साथ बिजली गिरेगी, बारिश होगी, आंधी चलेगी; किरंदुल रेल लाइन पर गिरीं चट्टानें, ट्रेनें रद्द
मौसम विभाग ने आज छत्तीसगढ़ के 24 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और आंधी की संभावना जताई गई है। रायपुर और दुर्ग-भिलाई में सुबह से बादल छाए हुए हैं। इससे पहले रविवार को बस्तर को ओडिशा और आंध्र प्रदेश से जोड़ने वाली किरंदुल-कोत्तावालसा रेल लाइन पर लैंड स्लाइड हो गया। चट्टानों के बड़े टुकड़े पटरियों पर गिरने से रेल यातायात प्रभावित हुआ है। स्थिति को देखते हुए रेलवे ने किरंदुल-विशाखापट्टनम ट्रेन को रद्द कर दिया है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 33.2°C दुर्ग में और न्यूनतम तापमान 15.8°C अंबिकापुर में दर्ज किया गया है। अगले 5 दिनों तक तापमान में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। किरंदुल-कोत्तावालसा रेल लाइन पर लैंड स्लाइड जानकारी के मुताबिक रविवार की सुबह करीब 4 बजे छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में स्थित त्याडा और चिपुरूपल्ली रेलवे स्टेशनों के बीच भूस्खलन हुआ। इस घटना में एक मालगाड़ी भी बीच रास्ते रुक गई। सूचना मिलते ही रेलवे के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे और रास्ता साफ करने का कार्य शुरू किया। इस मार्ग पर चलने वाली सभी ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। अक्टूबर में अब तक 109% ज्यादा बरसा पानी इस बार अक्टूबर में अब तक सामान्य से 85% अधिक बारिश दर्ज की गई है। आमतौर पर 16 अक्टूबर तक राज्य में औसतन 42.7 मिमी वर्षा होती है, लेकिन इस बार अब तक 79.1 मिमी से ज्यादा बारिश हो चुकी है। 10-12 दिन देरी से लौटा मानसून मौसम विभाग के मुताबिक, 30 सितंबर तक हुई बारिश को मानसून की बारिश माना जाता है, जबकि इसके बाद की बारिश को 'पोस्ट मानसून' यानी मानसून के बाद की बारिश माना जाता है। फिलहाल देशभर से मानसून लौट चुका है। छत्तीसगढ़ में आमतौर पर 5 अक्टूबर के आसपास सरगुजा की तरफ से मानसून लौटना शुरू होता है, लेकिन इस बार वापसी में देरी हुई। इस बार प्रदेश में मानसून सामान्य से करीब 10-12 दिन देरी से लौटा है। बलरामपुर में सामान्य से 52% ज्यादा बारिश प्रदेश में अब तक 1167.4 मिमी औसत बारिश हुई है। बेमेतरा जिले में अब तक 524.5 मिमी पानी बरसा है, जो सामान्य से 50% कम है। अन्य जिलों जैसे बस्तर, राजनांदगांव, रायगढ़ में वर्षा सामान्य के आसपास हुई है। जबकि बलरामपुर में 1520.9 मिमी बारिश हुई है, जो सामान्य से 52% ज्यादा है। ये आंकड़े 30 सितंबर तक के हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0