छत्तीसगढ़ में 2.23 लाख नए उज्ज्वला गैस कनेक्शन देगी सरकार:हितग्राहियों को 15 दिन में मिलेगा कनेक्शन, नियद नेल्लानार योजना के आवेदकों को प्राथमिकता
केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के तहत छत्तीसगढ़ में 2 लाख 23 हजार नए घरेलू एलपीजी कनेक्शन देने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इस योजना की मंजूरी मिलने के बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार नवीन उज्ज्वला गैस कनेक्शन वितरण की प्रक्रिया शुरू होगी। इसके लिए खाद्य नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने विस्तृत दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। विभाग के अनुसार, आवेदन मिलने के 15 दिन के भीतर लाभार्थियों को नया गैस कनेक्शन दिया जाएगा। नियद नेल्लानार योजना के आवेदकों को प्राथमिकता दिया जाएगा। किया जाएगा जिला उज्ज्वला समिति का गठन विभाग के निर्देशों के अनुसार, सभी जिलों में जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला उज्ज्वला समिति का गठन किया जाएगा। यह समिति योजना के क्रियान्वयन और प्राप्त आवेदनों के समय पर निस्तारण की मॉनिटरिंग करेगी। पात्र परिवारों से नवीन गैस कनेक्शन के लिए 7 दिन में आवेदन लिए जाएंगे। जिले की गैस एजेंसियां इन आवेदन पत्रों का परीक्षण और सत्यापन कर 15 दिन के भीतर गैस कनेक्शन जारी करेंगी। इन लोगों को माना जाएगा अपात्र नवीन गैस कनेक्शन के लिए पात्रता के मापदंड तय किए गए हैं। यदि परिवार का कोई सदस्य 10 हजार रुपए प्रति माह से अधिक कमाता हो, सरकारी कर्मचारी हो, गैर-कृषि पंजीकृत उद्यम का मालिक हो, किसान क्रेडिट कार्ड की सीमा 50 हजार रुपए से अधिक हो, 2.5 एकड़ से अधिक सिंचित भूमि के स्वामी हों या उनके पास मोटर चालित वाहन/यंत्रीकृत कृषि उपकरण या पहले से एलपीजी कनेक्शन हो, तो वे अपात्र माने जाएंगे। योजना के अंतर्गत आने वाले जिलों काे प्राथमिकता नियद नेल्लानार योजना अंतर्गत बीजापुर, सुकमा, नारायणपुर, कांकर और दंतेवाड़ा जिलों के हितग्राही सर्वप्रथम चिह्नांकित किए जाएंगे। इन ग्रामों में शत-प्रतिशत चिह्नांकित हितग्राहियों को गैस कनेक्शन दिया जाएगा। योजनागत लाभ पहुंचाने के लिए ऑयल कंपनियों के साथ समन्वय कर विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। शिविरों का किया जाएगा आयोजन 34,425 परिवारों के लिए चिह्नांकित ग्रामों में विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। दूरस्थ और दुर्गम क्षेत्रों से प्राप्त आवेदनों के ई-केवाईसी के लिए नेटवर्क कनेक्टिविटी वाले क्षेत्रों का चयन कर लाभार्थियों को सुविधा प्रदान की जाएगी। इस प्रकार, छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत नए एलपीजी कनेक्शन वितरण का व्यापक और समन्वित अभियान शुरू किया जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0