नर्मदापुरम में 120 किलो नकली मावा जब्त:नर्मदापुरम में खपने आया था, बस और मावा बुलाने वाले की नहीं हो पाई पहचान

Oct 18, 2025 - 09:51
 0  0
नर्मदापुरम में 120 किलो नकली मावा जब्त:नर्मदापुरम में खपने आया था, बस और मावा बुलाने वाले की नहीं हो पाई पहचान
दीपावली त्योहार पर बाजार में बिकने नकली और सिंथेटिक मावे की खेप बड़ी मात्रा में दूसरे शहरों से पहुंच रही। जिससे देखते हुई प्रशासन की टीम मिष्ठान दुकान, होटल और बसों की चैकिंग कर रही। शुक्रवार रात को भी एसडीएम के नेतृत्व में खाद्य विभाग की टीम ने 120 किलो नकली अमानक मावा जब्त किया। नकली मावा भोपाल से नर्मदापुरम बस से आया था। जिसे पकड़ने के लिए टीम मौके पहुंची। लेकिन बस स्टॉफ को पहले चैकिंग की भनक लग गई। जिस वजह से बस स्टैंड से 200फीट दूर पुराने आरटीओ ऑफिस के सामने बस स्टॉफ ने लावारिस तरह से मावा छोड़ भाग निकला। जिसे टीम केवल लावारिस तरह से पड़े अमानक मावा को जब्त कर पाई। किस बस से मावा आया और मावा किसने बुलाया था। उसकी पहचान टीम नहीं कर पाई। एसडीएम नीता कोरी ने बताया त्यौहार पर नकली और सिंथेटिक अमानक मावे और उससे बनी खानपान सामग्री बिकने आती है। लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान रखते हुए नकली और सिंथेटिक अमानक मावे को बाजार में बिकने से रोकने की टीम कोशिश करती है। शुक्रवार रात को 5 क्विंटल मावे की सूचना थी। इसी के चलते खाद्य सुरक्षा अधिकारी जितेंद्र सिंह राणा, कमलेश दियाबार, तहसीलदार सरिता मालवीय, बस स्टैंड पर पहुंचे। बसों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान लावारिस तरह से पैक अमानक स्तर का मावा जमीन पर रखा मिला। जो करीब 120किलो है। जिसे जब्त कर लिया। मावा कहा से और किसने बुक किया। इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। बस की भी पहचान नहीं हो पाई है। कार्रवाई के दौरान एसडीएम नीता कोरी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी जितेंद्र सिंह राणा, कमलेश दियाबार, तहसीलदार सरिता मालवीय आरआई और पटवारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0