मंत्री के भाईजान ने की 70 करोड़ की डील:गुजरात के घटनाक्रम के बाद एमपी के माननीय टेंशन में; मिनिस्टर की तारीफ पर असहज हुए विधायक

Oct 18, 2025 - 09:51
 0  0
मंत्री के भाईजान ने की 70 करोड़ की डील:गुजरात के घटनाक्रम के बाद एमपी के माननीय टेंशन में; मिनिस्टर की तारीफ पर असहज हुए विधायक
गुजरात में सीएम छोड़कर सभी मंत्री के इस्तीफा देने के बाद, एमपी के मंत्रियों को ‘सपनों में भी इस्तीफा’ दिख रहा है। एक गोपनीय रिपोर्ट दिल्ली तक पहुंच गई है, जिसमें उनके प्रदर्शन और परिवार की हाइट-सीक्रेट बातें शामिल हैं। अब मंत्री जी को अपने किए काम याद आ रहे हैं। वे दिनभर तनाव में हैं कि कहीं गुजरात जैसा प्रयोग एमपी में न हो जाए। जनता सोच रही है– ‘राजनीति में इस्तीफों की डील अब हर प्रदेश में चल रही है क्या।’ मय्यत में भी मुस्कुरा देते हैं नेता जी मंत्री जी की तारीफें भी क्या कमाल की होती हैं– सुनने वाला शर्म से नहीं, संकोच से पसीना-पसीना हो जाए। मालवा से आने वाले एक मंत्री ने तो मंच से अपने ही पार्टी के विधायक की ऐसी प्रशंसा कर डाली कि बेचारे विधायक का चेहरा उसी मुस्कान के बोझ तले दब गया, जिसकी तारीफ हो रही थी। मंत्री बोले– ‘हमारे विधायक तो हर वक्त मुस्कुराते रहते हैं। चाहे शादी में जाएं या मय्यत में, चेहरे से मुस्कान हटती ही नहीं।’ अब बताइए, यह तारीफ थी या ‘पब्लिक में परमानेंट स्माइल’ का ओपन चैलेंज? विधायक जी ने भी हार नहीं मानी– तारीफ का वीडियो खुद ही सोशल मीडिया पर डाल दिया, बस ‘मय्यत’ वाला हिस्सा काट दिया। जाहिर है नेता जी ‘पॉलिटिकल एडिटिंग स्किल्स’ में भी आगे हैं। जनता कह रही है– नेता अगर मुस्कुरा रहा है, तो समझिए कोई न कोई क्लिप एडिट जरूर हुई है। मंत्री जी के भाईजान ने की 70 करोड़ की मामूली डील मंत्री जी के भाईजान इन दिनों सियासी बाजार के नए ब्रांड एंबेसडर बने हुए हैं। खबर है कि राजधानी में नर्मदापुरम रोड पर उन्होंने महज 70 करोड़ की मामूली सी जमीन की डील की है, जैसे लोग सब्जी खरीदने जाते हैं। वैसे भाईजान कोई आम आदमी नहीं, मंत्री जी के ‘मामलों के मैनेजर’ हैं… फाइलें आगे बढ़वानी हों या जमीनें… दोनों में बराबर माहिर। लोग कहते हैं, मंत्री जी जहां जाते हैं, वहां फाइलें खुद चलती हैं और भाईजान के फोन से रेट खुद तय हो जाते हैं। डील की चर्चा इसलिए गर्म है, क्योंकि जनता अब यह समझने लगी है कि मंत्री जी महाराज का असली कार्यालय सचिवालय नहीं, भाईजान का ड्रॉइंग रूम है। जिनके कहने पर पोस्टिंग बदलती थी, वे ऑफिस छोड़ने की तैयारी में छिंदवाड़ा में जहरीले कफ सिरप से बच्चों की मौत के बाद हेल्थ सिस्टम की नींद उड़ी हुई है। राणा साहब की चर्चा सबसे ज्यादा। उनकी छवि ऐसी है कि वे विभाग के बड़े अफसरों के करीबी हैं और उनके नाम से पोस्टिंग बदलती हैं। खबर तो ये भी है कि राणा साहब डॉक्टरों को ‘मनचाही पोस्टिंग का ऑफर’ देने विज्ञान भवन बुलाते थे। और हां, यह विज्ञान भवन कोई आम सरकारी दफ्तर नहीं है, जहां हाल ही में कर्ताधर्ताओं की छापेमारी के बाद बड़े घोटाले का पर्दाफाश हुआ। अब विभाग के बड़े अधिकारी सहमे हुए हैं। राज खुलने के डर से वे अपने ऑफिस छोड़ने की तैयारी कर रहे हैं, जैसे अचानक किसी हॉरर फिल्म के दृश्य में हीरो भाग खड़ा हो। कह सकते हैं, स्वास्थ्य विभाग में पोस्टिंग का खेल अब सिर्फ डॉक्टरों का नहीं, बल्कि राणा साहब की ‘ऑफिस कॉमेडी’ का भी हिस्सा बन गया है। कुत्ता कांड में अब पीड़ित के खिलाफ समाज का आक्रोश पुलिस महकमे में कभी-कभी घटनाएं ऐसी होती हैं कि जनता सोच में पड़ जाए… आखिर कुत्ता जिम्मेदार था या इंसान। निमाड़ में एक अफसर ने कॉन्स्टेबल को कुत्ते की देखभाल न करने पर पीटा। समाज बंधु जोर-जबरदस्ती में प्रदर्शन करने लगे और साहब पर कार्रवाई करवा दी। जैसे ही कॉन्स्टेबल ने साहब से ‘सुलह समझौता’ कर लिया, जनता का गुस्सा अब उस कॉन्स्टेबल पर फूट पड़ा। अफसोस, कॉन्स्टेबल अब बैकफुट पर हैं और दावा कर रहे हैं– मैंने किसी से समझौता नहीं किया। जनता सोच रही है– क्या कॉन्स्टेबल को भी अब सोशल मीडिया पर माफी मांगनी पड़ेगी या कुत्ते को कोर्ट में बुलाना होगा? नौकरी और आईएएस को लेकर चर्चा नहीं कुछ आईएएस अफसरों का रचनात्मक पक्ष भी देखिए– किताबें लिखना, कविता, नॉवेल और साहित्य, लेकिन एक अफसर, जो रिटायर होने वाले हैं, अब अपने पहले नॉवेल के जरिए सुर्खियों में बने रहना चाहते हैं। सिस्टम से नाराजगी इसलिए कि रिटायर होने से पहले कलेक्टर का पद नहीं मिला। अब वे नौकरी और कलेक्टरी पर चर्चा करना तो दूर, शायद नॉवेल में भी ‘सरकारी सिस्टम’ का व्यंग्य लिख दें। ये भी पढ़ें.. राजा' साहब की बंद कमरा मीटिंग से पार्टी में खलबली: 'महाराज' बोले- मिठाई दे दो…पत्नी ने मंगाई है विरोधी दल में कभी एक-दूसरे को फूटी आंख नहीं सुहाने वाले नेता अब खुलकर गले मिल रहे हैं। बात 'राजा' साहब और विरोधी दल के विधायकों के लीडर की हो रही है। हाल ही में 'राजा' साहब खुद चलकर इन लीडर से मिलने इनके घर पहुंचे। दोनों के बीच बंद कमरे में अकेले में करीब आधे घंटे की बात हुई। पूरी खबर पढ़ें..

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0