दो दर्जन से अधिक नपा कर्मचारी अन्य विभागों में तैनात:आयुष्मान कार्ड, निर्वाचन कार्यों से बड़वानी नगर पालिका के काम प्रभावित

Oct 17, 2025 - 15:31
 0  0
दो दर्जन से अधिक नपा कर्मचारी अन्य विभागों में तैनात:आयुष्मान कार्ड, निर्वाचन कार्यों से बड़वानी नगर पालिका के काम प्रभावित
बड़वानी नगर पालिका परिषद के दो दर्जन से अधिक अधिकारी-कर्मचारियों को अन्य विभागों के कार्यों में तैनात किया गया है। इन कर्मचारियों की ड्यूटी आयुष्मान कार्ड बनाने, निर्वाचन संबंधी बीएलओ कार्य और खाद्य विभाग से संबंधित ई-केवाईसी जैसे कार्यों में लगाई गई है। इस तैनाती के कारण नगर पालिका के दैनिक कामकाज प्रभावित हो रहे हैं, जिससे आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कर्मचारियों की कमी के चलते नगर पालिका में जलप्रदाय, साफ-सफाई और कंप्यूटर संबंधी कार्य प्रभावित हुए हैं। राजस्व, जल, बिजली और लोक निर्माण शाखा के कार्य सर्वाधिक प्रभावित हुए हैं। इसके अतिरिक्त, पेंशन योजना, राशनकार्ड और अन्य सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में भी बाधा आ रही है। शहरवासी अपने आवश्यक कार्य कराने के लिए कार्यालय पहुंच रहे हैं, लेकिन कर्मचारियों के अभाव में उनके काम अटक रहे हैं। नपा के काम अटक रहे नगर पालिका नेता प्रतिपक्ष राकेश सिंह जाधव ने बताया कि स्वास्थ्य, खाद्य और निर्वाचन विभाग से संबंधित इन कार्यों के लिए कलेक्टरेट कार्यालय से नपा कर्मियों को आदेश जारी किए गए हैं। प्रशासन के इस निर्णय के बाद से ही नगर पालिका कार्यालय में कामकाज प्रभावित हो रहा है, जिससे अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के कार्य भी अटक रहे हैं। जाधव ने विशेष रूप से आयुष्मान कार्ड बनाने के कार्य पर सवाल उठाए। उन्होंने बताया कि इस कार्य के लिए एक एनजीओ को 11 लाख 35 हजार रुपए का अग्रिम भुगतान किया गया है। इसके बावजूद, यह कार्य एनजीओ के कर्मचारियों के बजाय नगर पालिका के कर्मचारियों द्वारा कराया जा रहा है, जबकि इसकी जिम्मेदारी एनजीओ की है। कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है नगर पालिका अध्यक्ष अश्विनी चौहान ने बताया कि कुछ कर्मचारियों की ड्यूटी आयुष्मान कार्ड के कार्य में लगी है। फिर भी व्यवस्था बनाई हुई है। आम लोगों के कार्यों के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0