कटनी में पिकअप लोडर से तस्करी करते दो आरोपी गिरफ्तार:विजयराघवगढ़ पुलिस ने जब्त किया 18 किलो गांजा, ओडिशा से खरीदकर लाए थे

Oct 17, 2025 - 15:31
 0  0
कटनी में पिकअप लोडर से तस्करी करते दो आरोपी गिरफ्तार:विजयराघवगढ़ पुलिस ने जब्त किया 18 किलो गांजा, ओडिशा से खरीदकर लाए थे
कटनी की विजयराघवगढ़ पुलिस ने 18 किलो 600 ग्राम गांजा जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गुरुवार-शुक्रवार की दरम्यानी रात सघन वाहन चेकिंग अभियान के दौरान यह कार्रवाई की गई। वाहन की ट्राली में छिपाकर ले जा रहे गांजा थाना प्रभारी निरीक्षक रीतेश शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने एक संदिग्ध पिकअप लोडर (क्रमांक एम.पी. 18 जेड़.ए. 9627) को रोका। तलाशी के दौरान वाहन की ट्राली में छिपाकर रखे गए गांजे की बड़ी खेप बरामद हुई। जब्त किए गए गांजे की अनुमानित कीमत लगभग 2 लाख 80 हजार रुपए बताई जा रही है। सफेद बोरी में रखा 18 किलो 600 ग्राम गांजा जब्त पुलिस ने बाड़ी पारधी (निवासी मानिकपुर, जिला उमरिया) को वाहन के पीछे ट्राली में छिपा बैठा पाया और उसे गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से सफेद बोरी में रखा 18 किलो 600 ग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके साथ ही, वाहन चालक सुरेश यादव (35 साल, निवासी पिपरिया, जिला शहडोल) को भी गिरफ्तार किया गया। घटना में इस्तेमाल पिकअप लोडर भी जब्त कर लिया गया है। ओडिशा से गांजा खरीदकर शहडोल लाया था आरोपी पूछताछ में आरोपी बाड़ी पारधी ने बताया कि वह यह गांजा ओडिशा से खरीदकर शहडोल लाया था। उसका उद्देश्य विजयराघवगढ़ क्षेत्र में अपने पारधी समाज के अन्य लोगों को यह गांजा बेचना था, जिसके लिए उसने किराए पर पिकअप लोडर लिया था। दोनों आरोपियों, बाड़ी पारधी (23 वर्ष, निवासी मानिकपुर, उमरिया) और सुरेश यादव (35 वर्ष, निवासी पिपरिया, शहडोल) के खिलाफ स्वापक औषधि और मनः प्रभावी पदार्थ अधिनियम (NDPS Act) की धारा 8/20 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0