पन्ना में मासूम पानी के टैंक में डूबा, मौत:पड़ोसी के निर्माणधीन मकान में ग्रामीणों को मिला शव

Oct 10, 2025 - 15:20
 0  0
पन्ना में मासूम पानी के टैंक में डूबा, मौत:पड़ोसी के निर्माणधीन मकान में ग्रामीणों को मिला शव
पन्ना जिले के शाहनगर थाना अंतर्गत पुरैना गांव में एक 6 वर्षीय बच्चे की पानी के टैंक में डूबने से मौत हो गई। यह घटना गुरुवार को सामने आई। पुलिस ने बच्चे के शव को टैंक से निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मृतक बच्चे की पहचान हनुमत सिंह के रूप में हुई है। उसके पिता नरेश सिंह ने बताया कि हनुमत गुरुवार की देर शाम तक घर नहीं लौटा था। परिजनों ने गांव और आसपास के घरों में उसकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद, हनुमत का शव पड़ोसी के निर्माणाधीन मकान में बने पानी के टैंक में मिला। परिजनों ने तत्काल इसकी सूचना शाहनगर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची शाहनगर थाना पुलिस ने शव को पानी के टैंक से बाहर निकाला। पंचनामा की कार्रवाई के बाद, शुक्रवार को शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव में इस घटना के बाद शोक का माहौल है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0