भोपाल के हाट बाजार में कल से स्वदेशी मेला:पीएम के जन्मदिन पर मेला; सीएम करेंगे उद्घाटन, विधायक ने देखी व्यवस्था

Sep 15, 2025 - 22:31
 0  0
भोपाल के हाट बाजार में कल से स्वदेशी मेला:पीएम के जन्मदिन पर मेला; सीएम करेंगे उद्घाटन, विधायक ने देखी व्यवस्था
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भोपाल के हाट बाजार में मंगलवार से स्वदेशी मेला शुरू होगा। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा मेला लगा रहे हैं। मंगलवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुभारंभ करेंगे। मंत्री प्रहलाद पटेल भी मौजूद रहेंगे। सोमवार रात में मेले की व्यवस्थाएं विधायक शर्मा ने देखी। विधायक शर्मा ने कहा कि यह स्वदेशी मेला केवल एक प्रदर्शनी या खरीद-बिक्री का स्थान नहीं होगा, बल्कि इसमें भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, परंपराएं, और स्थानीय उत्पादों की झलक दिखेगी। मेले में स्वदेशी व्यंजन, पारंपरिक खानपान, स्थानीय शिल्पकला, साज-सज्जा की वस्तुएं, हाथ से बने वस्त्र, जैविक उत्पाद और हर्बल सामग्री आदि जैसे प्रोडक्ट उपलब्ध होंगे। मुख्यमंत्री करेंगे स्वदेशी मेले का शुभारंभ विधायक शर्मा ने बताया कि स्वदेशी मेले का शुभारंभ 16 सितंबर को सुबह 10 बजे हाट परिसर, डीबी मॉल के पास होगा। मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री डॉ. यादव होंगे और अध्यक्षता पंचायत मंत्री पटेल करेंगे। यह आयोजन प्रधानमंत्री मोदी द्वारा दिए गए 'वोकल फॉर लोकल' और 'स्वदेशी अपनाओ-आत्मनिर्भर बनाओ' जैसे संकल्पों को जन-जन तक पहुंचाने का एक सशक्त माध्यम बनेगा। यह मेला 19 सितंबर तक चलेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0