रेलवे महाप्रबंधक बोले- गोंदिया स्टेशन में नए आरओआर की शुरू:अब बालाघाट-गोंदिया रूट पर ट्रेनों की देरी की समस्या जल्द खत्म होगी

Sep 15, 2025 - 22:31
 0  0
रेलवे महाप्रबंधक बोले- गोंदिया स्टेशन में नए आरओआर की शुरू:अब बालाघाट-गोंदिया रूट पर ट्रेनों की देरी की समस्या जल्द खत्म होगी
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक तरूण प्रकाश ने सोमवार शाम बालाघाट स्टेशन का निरीक्षण किया। वे मंडला फोर्ट से गोंदिया स्टेशन तक के निरीक्षण दौरे पर निकले थे। महाप्रबंधक ने स्पेशल ट्रेन से बालाघाट पहुंचकर अमृत भारत योजना के तहत चल रहे कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने यात्री सुविधाओं, वेटिंग रूम और कर्मचारियों की ड्यूटी का निरीक्षण किया। अमृत भारत स्टेशन का कायाकल्प लगभग पूरा बालाघाट में पहली बार आए तरूण प्रकाश ने बताया कि निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य यात्री सुरक्षा, सुविधाओं और मेंटेनेंस स्टाफ का आकलन करना था। उन्होंने कहा कि अमृत भारत स्टेशन का कायाकल्प लगभग पूरा हो चुका है। बचे हुए काम 15-20 दिनों में खत्म हो जाएंगे। गोंदिया स्टेशन में नए आरओआर की शुरुआत स्टेशन का फ्रंट एरिया, टॉयलेट और वेटिंग हॉल का नवीनीकरण पूरा हो चुका है। गोंदिया स्टेशन में नए आरओआर की शुरुआत से मालगाड़ियों का संचालन शुरू हो गया है। इससे बालाघाट-गोंदिया रूट पर ट्रेनों की देरी की समस्या जल्द खत्म होगी। महाप्रबंधक ने बताया कि गोंदिया से जबलपुर तक डबल लाइन का काम पूरा हो चुका है। रेलवे बोर्ड से स्वीकृति मिलते ही इसका संचालन शुरू कर दिया जाएगा। डीआरयूसी सदस्य मोनिल जैन ने स्टेशन क्रमांक 2, 3 और 4 के उन्नयन की मांग की। साथ ही वंदे भारत को जबलपुर से बालाघाट होते हुए भोपाल तक चलाने का प्रस्ताव रखा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0