ये है अजीब विकल्प... डॉक्टरी पढ़नी है तो गिरवी रखो जमीन

Sep 1, 2025 - 09:56
 0  0
ये है अजीब विकल्प... डॉक्टरी पढ़नी है तो गिरवी रखो जमीन
प्रदेश में डॉक्टरी की पढ़ाई और गांवों में पोस्टिंग देने का नियम परेशानी बन रहा है। एमबीबीएस और एमडी-एमएस की डिग्री पूरी करने के बाद डॉक्टर्स को गांवों में दो साल की अनुबंध पोस्टिंग दी जाती है। अनुबंध के तहत एमबीबीएस वालों को 25 लाख और एमडी, एमएस वालों को सरकार के नाम 40-50 लाख रुपए की एफडी बतौर बैंक गारंटी देना अनिवार्य है। जो छात्र बैंक गारंटी नहीं दे पाते हैं, उनके लिए चिकित्सा शिक्षा संचालनालय ने दूसरी व्यवस्था दे रखी है। छात्र अगर एफडी नहीं दे पा रहे हैं, तो जमीन, मकान या अन्य संपत्ति बंधक रखकर गारंटी दे सकते हैं। परेशानी उन छात्रों को हो रही है जिनका चयन बॉन्ड पोस्टिंग में रहते उच्च शिक्षा में हो गया और बैंक गारंटी देने में सक्षम नहीं है। बगैर गारंटी के इन्हें एनओसी मिलती है। हर साल 30 ऐसे डॉक्टर्स हैं जो जमीन बंधक बनाकर पढ़ाई कर रहे हैं। पड़ताल में पता चला कि ये नियम सिर्फ छत्तीसगढ़ में है। दूसरे प्रदेश में सिर्फ शपथ पत्र लेकर छात्रों को एनओसी दी जा रही है। ऐसे में बंधक जमीन से लोन नहीं मिल सकता। बता दें कि मध्यप्रदेश में बॉन्ड तोड़ने पर सिर्फ 50% राशि देनी होती है। दूसरे राज्य में ऐसा नहीं हैं। ये सिर्फ छत्तीसगढ़ में लागू। कई विद्यार्थी सक्षम नहीं हैं। ये शिक्षा अधिकार का हनन है। - रेशम सिंह, अध्यक्ष, जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन, छत्तीसगढ़ बैंक गारंटी रखने में छात्रों को समस्या हो रही है। इस संबंध में छात्रों ने मांग की है, इसपर विचार किया जा रहा है। - श्यामबिहारी जायसवाल, स्वास्थ्य मंत्री

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0