टीकमगढ़ का फाइनेंस कर्मचारी 24 घंटे से लापता:यूपी के मऊरानीपुर में मिली आखिरी लोकेशन, कुरेचा बांध के पास मिली बाइक; बांध में तलाश जारी

Aug 30, 2025 - 20:52
 0  0
टीकमगढ़ का फाइनेंस कर्मचारी 24 घंटे से लापता:यूपी के मऊरानीपुर में मिली आखिरी लोकेशन, कुरेचा बांध के पास मिली बाइक; बांध में तलाश जारी
टीकमगढ़ के जतारा नगर से एक फाइनेंस कंपनी कर्मचारी के लापता होने का मामला सामने आया है। वार्ड नंबर 4 निवासी शिवम उर्फ आनंद चतुर्वेदी कल शुक्रवार शाम से लापता हैं। घर लौटने का वादा कर नहीं पहुंचा शख्स शिवम ने अंतिम बार शुक्रवार शाम 6:55 बजे अपने परिवार से फोन पर बात की थी। उन्होंने जल्द घर लौटने की बात कही थी। लेकिन वह रात भर घर नहीं पहुंचे। यूपी के मऊरानीपुर कोतवाली क्षेत्र में मिली लोकेशन परिजनों ने जब मोबाइल की लोकेशन ट्रेस की तो वह यूपी के मऊरानीपुर कोतवाली क्षेत्र में मिली। परिजन रात में ही मऊरानीपुर कोतवाली पहुंचे। शनिवार को पुलिस को ग्राम कुआगांव के पास कुरेचा बांध किनारे शिवम की बाइक और बैग मिला। बांध में चलाया गया तलाशी अभियान पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से बांध में तलाशी अभियान चलाया। लेकिन शिवम का कोई सुराग नहीं मिल सका। प्राइवेट हीरो एजेंसी में फाइनेंस का काम करने वाले शिवम का अचानक लापता होना परिजनों और पुलिस के लिए पहेली बना हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0