बीजापुर में बाढ़ से 50 परिवार बेघर:व्यापारी संघ जुटा रहा राहत सामग्री, विधायक विक्रम मंडावी ने प्रभावित इलाकों का किया दौरा
दक्षिण बस्तर में पिछले 60 घंटों से हो रही मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। 50 परिवार के अधिक बेघर हो चुके हैं। ऐसे में अब व्यापारी संघ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आया है। वहीं विधायक विक्रम मंडावी ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। बाढ़ से एहकेली, नेलगोंडा, मारकापाल, बांगापाल और सुरोखी में 50 से ज्यादा परिवार बेघर हो गए हैं। प्रभावित लोगों को प्राथमिक शाला सुरोखी में बनाए गए अस्थायी कैंप में ठहराया गया है। बीजापुर व्यापारी संघ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आया है। संघ नगरपालिका के सहयोग से पिकअप वाहन में दुकानों से कपड़े, साड़ी, कंबल और राशन एकत्रित कर रहा है। व्यापारी संघ आर्थिक मदद भी करेगा। वहीं, विधायक विक्रम मंडावी लगातार बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं। उन्होंने बांगापाल में 10 और सुरोखी में 18 क्षतिग्रस्त मकानों का जायजा लिया। प्रभावित परिवारों को खाना और राशन उपलब्ध कराया जा रहा तहसीलदार सूर्यकांत घरत ने बताया कि प्रभावित परिवारों को खाना और राशन उपलब्ध कराया जा रहा है। मकानों की मरम्मत के लिए जल्द ही तिरपाल उपलब्ध कराए जाएंगे। बता दें कि बारिश के कारण शंकनी-डंकनी, इंद्रावती, तुमेर वागु, गोदावरी और चेरपाल नदियां उफान पर हैं। चेरपल्ली नदी पार करते समय एक ग्रामीण की डूबने से मौत हो गई। इंद्रावती नदी में नाव पलटने से दो बच्चियां लापता हैं। चार दिन बीत जाने के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं मिला है। नगर सेना की मोटर बोट से नदी के अलग-अलग हिस्सों में कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0