कांग्रेस अध्यक्ष पटवारी का बयान माताओ - बहनों का अपमान -- मनोज द्विवेदी प्रदेश की लाखों बहनों से तुरंत माफी मांगे कांग्रेस

Aug 26, 2025 - 17:20
 0  0

अनूपपुर / भारतीय जनता पार्टी अनूपपुर के पूर्व जिला मीडिया प्रभारी मनोज कुमार द्विवेदी ने कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के प्रदेश की लाखों महिलाओं को शराबी बतलाने पर कडी आपत्ति करते हुए तुरंत माफी मांगने की मांग की है। उन्होंने पटवारी के बयान को प्रदेश की लाखों माताओं - बहनों का अपमान बतलाया है। उन्होंने कहा कि जीतू पटवारी का बयान अत्यंत निंदनीय है। शायद बहनों का अपमान करना कांग्रेस की संस्कृति है। हमारे देश और मध्यप्रदेश की महिलाएं जितनी मेहनत, जितना त्याग करती हैं, उसके लिए उनका जितना सम्मान किया जाए वो कम है। मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा लाड़ली बहनों को शराबी बताना बेहद शर्मनाक,दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है। कांग्रेस को प्रदेश सरकार की लाडली बहना योजना से आपत्ति हो सकती है। लेकिन इस द्वेष से कोई अधिकार नहीं कि आप हरतालिका तीज के पावन पर्व पर जब हमारी लाखों‌ माताएं - बहने निर्जला व्रत रख कर अपने पति, परिवार और देश के लिये पूजा - उपासना कर रही हों तो आप उसी दिन बहनों का ऐसा अपमान करो। प्रदेश की करोड़ो सनातनी जनता , भाजपा सरकार और लाखों कार्यकर्ता इसे बर्दाश्त नहीं करेगें। मेरी कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व और प्रदेश अध्यक्ष से मांग है कि वह अविलंब प्रदेश की महिलाओं से माफी मांगें। केन्द्रीय नेतृत्व ऐसे वाचाल मध्यप्रदेश अध्यक्ष को जो हमारी बहनों को अपमानित करने की मंशा से बयान दे रहा हो , उसे पद से हटाना चाहिए।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मनीष शुक्ला प्रधान सम्पादक