गणेशोत्सव में मिट्टी से बनीं गणेश प्रतिमाओं का उपयोग करने की अपील

मिट्टी से गणेश प्रतिमा बनाने का दिया गया प्रशिक्षण

Aug 20, 2025 - 09:37
 0  0
गणेशोत्सव में मिट्टी से बनीं गणेश प्रतिमाओं का उपयोग करने की अपील
मिट्टी से गणेश प्रतिमा बनाने का दिया गया प्रशिक्षण

अनुपपुर : मंगलवार जिले में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और नागरिकों को प्लास्टर ऑफ पेरिस से निर्मित प्रतिमाओं के दुष्प्रभावों से जागरूक करने के उददेश्य से मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा माटी गणेश, सिद्ध गणेश अभियान चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत अनूपपुर जिले में जन अभियान के सदस्यों द्वारा लोगो को मिट्टी से गणेश प्रतिमा बनाने का प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। इसी अनुक्रम में माटी गणेश, सिद्ध गणेश अभियान के तहत कलेक्ट्रेट स्थित जन अभियान परिषद कार्यालय में लोगो को मिटटी से गणेश प्रतिमा बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। 

जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री उमेश पाण्डेय ने कहा कि आगामी गणेशोत्सव को पूरे भक्तिमय के साथ मनाए और पर्यावरण के संरक्षण एव सवंर्धन के लिए मिट्टी से बने गणेश जी की प्रतिमाओ का उपयोग करें। उन्होंने कहा कि मिट्टी की प्रतिमाएँ पानी में घुलकर पर्यावरण को किसी भी प्रकार की हानि नहीं पहुँचातीं, जल और भूमि को शुद्ध बनाए रखने में सहायक होती हैं। उन्होंने कहा कि यह अभियान लोगों को त्योहारों को प्रकृति के साथ संतुलन बनाकर मनाने की प्रेरणा देता है। उक्त प्रशिक्षण में जन अभियान परिषद के ब्लाक समन्वयक, समाजसेवी सहित जन अभियान परिषद के नवांकुर संस्था प्रस्फुटन समिति के अन्य सदस्य, सीएमसीएलडीपी छात्र-छात्राएं व अन्य लोग उपस्थित रहे। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0