इंदौर में डिलीवरी कंपनी के ड्राइवर ने किया सुसाइड:6 माह से सैलरी नहीं मिली; सुपरवाईजर को कॉल किया फिर खाया जहर

Aug 19, 2025 - 10:52
 0  0
इंदौर में डिलीवरी कंपनी के ड्राइवर ने किया सुसाइड:6 माह से सैलरी नहीं मिली; सुपरवाईजर को कॉल किया फिर खाया जहर
इंदौर में डिलीवरी कंपनी के ड्राइवर ने छह माह से वेतन नहीं मिलने पर आत्महत्या कर ली। आर्थिक संकट से जूझ रहे ड्राइवर ने सोमवार रात कंपनी के सुपरवाइजर को फोन किया, इसके कुछ देर बाद उसने जहर खा लिया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परदेशीपुरा पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान वासुदेव माली (45) पुत्र पन्नालाल माली के रूप में हुई है। वह घर पर जहर पीकर पास के मंदिर में जाकर बैठ गया था। बेसुध हालत में मिलने पर पड़ोसियों ने भतीजे अनिल को बुलाया। अनिल ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। भतीजे अनिल ने बताया कि वासुदेव मल्टी मूट डिलीवरी कंपनी में ड्राइवर थे। बीते छह माह से उनकी सैलरी रोकी गई थी। घर में वृद्ध मां और बीमार भाई का सहारा सिर्फ वही थे। वासुदेव रोजाना कंपनी से सैलरी की मांग करते थे, लेकिन उन्हें टाल दिया जाता था। सोमवार रात भी उन्होंने कंपनी के सुपरवाइजर राहुल जैन से बात की थी, जिसके बाद यह कदम उठाया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0