इंदौर में 15 इंच पर पहुंची सीजन की बारिश:रात से रुक-रुककर चलता रहा रिमझिम का दौर; आज भी आसार

Aug 19, 2025 - 10:52
 0  0
इंदौर में 15 इंच पर पहुंची सीजन की बारिश:रात से रुक-रुककर चलता रहा रिमझिम का दौर; आज भी आसार
इंदौर में सोमवार दोपहर को शुरू हुई बारिश से कुछ राहत मिली है। रात को भी रुक-रुककर रिमझिम होती रही। पिछले 24 घंटों में सवा इंच से ज्यादा बारिश हो चुकी है। इसके सहित इस सीजन की 385 मिमी (15 इंच से ज्यादा) बारिश हो चुकी है। सुबह भी रुक-रुककर रिमझिम होती रही। मौसम वैज्ञानिकों ने आज भी अच्छी बारिश के आसार जताए हैं। खास बात यह कि सीजन में पहली बार मानसून का मुंबई कनेक्शन हुआ। मालवा का मौसम दिल्ली और मुंबई से सीधा जुड़ा हुआ है। दिल्ली में ठंड चमकते ही दो दिन में हमारे यहां भी असर दिखाती है। ठीक वैसे ही मुंबई में मेघ मेहरबान होते हैं तो 24 घंटे के भीतर इंदौर में भी बारिश शुरू हो जाती है। अरब सागर में बना सिस्टम वहां बरसने के बाद हमारे यहां सक्रिय हो गया है। सोमवार सुबह की शुरुआत तो साफ आसमान और धूप के साथ हुई,12 बजे बाद से मौसम ने करवट ली। दोपहर 1 से 2 बजे के बीच पूरे शहर में धुआंधार बारिश हुई। मंगलवार को भी कुछ समय के लिए बारिश के आसार हैं। इसके बाद बंगाल की खाड़ी में एक और सिस्टम बनकर आगे बढ़ेगा। अगस्त के अंत तक बारिश का दौर चलता रहेगा। 20 के बाद एक्टिव होगा बंगाल की खाड़ी का सिस्टम मौसम विशेषज्ञ अजय कुमार शुक्ला के मुताबिक अरब सागर में बना सिस्टम मुंबई में सक्रिय होने के बाद गुजरात तरफ शिफ्ट हो रहा है। इस वजह से 1-2 घंटे तेज बरसने के बाद बारिश थम गई। हालांकि बंगाल की खाड़ी में बना सिस्टम भी 20 के बाद एक्टिव होगा। इससे भी इंदौर में बारिश होगी। बारिश के स्ट्रॉन्ग सिस्टम की वजह से अगस्त महीने के आखिरी दिनों में पूरा मध्य प्रदेश भीगेगा। इसका असर इंदौर और आसपास के क्षेत्रों में भी देखने को मिलेगा। प्रदेश से गुजर रही मानसून टर्फ मौसम विभाग के अनुसार अभी प्रदेश से एक मानसून टर्फ गुजर रही है। इस वजह से इंदौर-उज्जैन संभाग में तेज बारिश हो रही है। वहीं, 2 साइक्लोनिक सर्कुलेशन, दो टर्फ और एक लो प्रेशर एरिया भी एक्टिव है। 21-22 अगस्त को सिस्टम ज्यादा स्ट्रॉन्ग रहेगा। इंदौर के अगस्त का मौसम

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0