बैतूल के चिरमा टेकरी में उल्टी-दस्त से दो की मौत:CMHO मौके पर पहुंचे, 22 बीमारों की पहचान; पानी के सैंपल जांच के लिए भेजे

Jul 23, 2025 - 21:20
 0  0
बैतूल के चिरमा टेकरी में उल्टी-दस्त से दो की मौत:CMHO मौके पर पहुंचे, 22 बीमारों की पहचान; पानी के सैंपल जांच के लिए भेजे
बैतूल जिले के शाहपुर ब्लॉक स्थित चिरमा टेकरी गांव में उल्टी-दस्त की बीमारी से एक हफ्ते में दो लोगों की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में 22 बीमार लोगों की पहचान की है। हालात की गंभीरता देखते हुए बुधवार को CMHO खुद मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। CMHO और स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज हुरमाड़े, DHO राजेश परिहार के साथ एपेडेमियोलॉजिस्ट मोहसिन खान, BMO शाहपुर और अन्य अधिकारी गांव पहुंचे। मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर संवेदना जताई गई और बाकी मरीजों का मौके पर ही इलाज शुरू हुआ। उल्टी, दस्त, बुखार और पेट दर्द के लक्षण गांव में कुल 22 बीमार लोग मिले, जिनमें से 3 को दस्त और 2 को उल्टी की शिकायत के चलते शाहपुर सीएचसी में भर्ती किया गया है। वहीं 2 मरीजों को बुखार, 4 को सर्दी और 6 को पेट दर्द की समस्या थी। पानी के स्रोतों की जांच, सैंपल लैब भेजे गए पेयजल की गुणवत्ता की जांच के लिए पीएचई और खाद्य विभाग की टीम ने पानी के स्रोतों से सैंपल लिए और उन्हें वायरोलॉजी लैब भेजा है। गांव में पानी से संक्रमण की आशंका को देखते हुए सतर्कता बरती जा रही है। गांव में निगरानी के लिए टीम तैनात फिलहाल गांव में सेक्टर सुपरवाइजर, ANM और CHO की ड्यूटी लगाई गई है। ये टीम अगले कुछ दिनों तक गांव में ही रहकर लोगों की निगरानी करेगी और बीमारों का इलाज करती रहेगी। स्थानीय प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि स्थिति पर पूरी निगरानी रखी जा रही है और बीमारी को फैलने से रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। टीम ने घर जाकर जांच की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0