बेटी से छेड़छाड़ का विरोध किया तो पिता को पीटा:मुरैना में बेहोश होने तक मारी लाठियां; तीन बार पैर पर पत्थर पटका

Jun 29, 2025 - 19:40
 0  0
बेटी से छेड़छाड़ का विरोध किया तो पिता को पीटा:मुरैना में बेहोश होने तक मारी लाठियां; तीन बार पैर पर पत्थर पटका
मुरैना के बैरियर चौराहे पर रविवार (29 जून) दोपहर पंक्चर दुकान चलाने वाले रामबरन कुशवाहा पुत्र रामकिशन कुशवाहा (40) निवासी कासपुरा को चार युवकों ने सरेआम पीट दिया। हमले के पीछे बेटी से छेड़छाड़ और उसके बाद हुए विवाद की रंजिश बताई जा रही है। घटना का वीडियो भी सामने आया है। हमलावर लाठी-डंडों और पत्थरों से रामबरन पर हमला करते हुए देखे जा सकते हैं। बदमाशों ने रामबरन के पैर पर तीन बार पत्थर भी पटका, जिसके बाद वह बेहोश हो गया। दोनों पक्षों में गाली-गलौज और हाथापाई भी हुई थी जानकारी के मुताबिक दो दिन पहले रामबरन की दुकान पर गुढ़ा गांव के धर्मवीर गुर्जर, रंजीत गुर्जर, भूरा गुर्जर और मोनू गुर्जर पहुंचे थे। वहां पर इन चारों ने रामबरन की बेटी के साथ छेड़छाड़ की थी, जिसका उसने विरोध किया। उस दिन दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज और हाथापाई भी हुई थी। पंचायत में हुआ था राजीनामा, फिर भी हमला किया घटना के अगले दिन यानी शनिवार (28 जून) को कासपुरा गांव में पंचायत बुलाई गई थी। दोनों पक्षों में राजीनामा हो गया था। लेकिन रविवार दोपहर चारों बदमाशों ने शहर के बैरियर चौराहे पर रामबरन को घेर लिया और मारपीट की। पुलिस बोली- मारपीट की वजह पुरानी रंजिश पुलिस ने बताया कि पीड़ित के बयान लिए जा रहे हैं और हमलावरों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। थाना प्रभारी दीपेंद्र यादव ने बताया, “पीड़ित की बेटी के साथ छेड़छाड़ की बात सामने आई है। घटना पुरानी रंजिश का परिणाम लग रही है। जांच जारी है, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।” देखिए मारपीट की तस्वीरें...

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0