बिलासपुर में राखड़ डैम से किसानों की फसल चौपट:कहा- रिसाव से खेत हुआ दलदल, जनदर्शन में कलेक्टर को बताई समस्याएं

Jun 18, 2025 - 12:25
 0  0
बिलासपुर में राखड़ डैम से किसानों की फसल चौपट:कहा- रिसाव से खेत हुआ दलदल, जनदर्शन में कलेक्टर को बताई समस्याएं
बिलासपुर के सीपत स्थित राखड़ डैम ने किसानों का फसल चौपट कर दिया है। जिससे परेशान होकर किसानों ने जनदर्शन में कलेक्टर संजय अग्रवाल को अपनी समस्याएं बताई। किसानों का कहना है कि बांध में हो रहे रिसाव से उनके खेत दलदल हो गया है। जिसके कारण 50 से अधिक किसान अपनी खेत में फसल नहीं लगा पा रहे हैं। किसानों ने बताया कि साल 2011 से उन्हें NTPC प्रबंधन मुआवजा दे रहा था, जिसे अफसरों ने बिना किसी जानकारी और नोटिस के रोक दिया है। किसानों का कहना है कि उनके पास खेती के अलावा और कोई विकल्प नहीं है और न ही आय का दूसरा जरिया है। कलेक्टर ने SDM को दिए जांच के निर्देश स्थानीय प्रशासन ने भी अभी तक उनकी समस्या का समाधान नहीं किया है। वहीं, कलेक्टर अग्रवाल ने उनकी समस्या को गंभीर माना है। उन्होंने इस मामले में मस्तूरी एसडीएम को तत्काल जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। बिजली पोल गिरने की आशंका पर कार्रवाई के निर्देश खपराखोल निवासी लक्ष्मी नारायण दीक्षित ने बताया कि खेत के पास 11 केवी सप्लाई पोल पूरी तरह झुक गया है और बारिश में हादसे की आशंका है। कलेक्टर ने विद्युत विभाग को तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। स्कूल बंद होने से बच्चों का भविष्य अधर में नर्स वैली स्कूल बंद होने के बाद पालकों ने आरटीई के तहत आत्मानंद स्कूल में प्रवेश दिलाने की मांग की। कलेक्टर ने मामले को गंभीर मानते हुए समाधान के लिए जिला शिक्षा अधिकारी को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। जनदर्शन में पहुंचे 150 से अधिक आवेदन कलेक्ट्रेट के मंथन सभागार में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में अपनी समस्या का समाधान पाने के लिए 150 से अधिक पीड़ित पहुंचे थे। किसी ने स्कूल की समस्या गिनाई तो किसी ने मुआवजा राशि नहीं मिलने से आर्थिक संकट गहराने की शिकायत की। कोई जनदर्शन में पीएम आवास शुरू न होने की शिकायत लेकर पहुंचा। कलेक्टर सभी की समस्याओं को सुना और उन्हें जल्द से जल्द समस्या से छुटकारा दिलाने का आश्वासन भी दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0