AICC आब्जर्वर अबरार बोले-भोपाल-दिल्ली से नियुक्त नहीं होंगे जिला अध्यक्ष:इंदौर में 13 से 19 जून तक अलग-अलग विधानसभाओं में करेंगे रायशुमारी

Jun 12, 2025 - 22:05
 0  0
AICC आब्जर्वर अबरार बोले-भोपाल-दिल्ली से नियुक्त नहीं होंगे जिला अध्यक्ष:इंदौर में 13 से 19 जून तक अलग-अलग विधानसभाओं में करेंगे रायशुमारी
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आब्जर्वर व विधायक दानिश अबरार ने इंदौर कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन में गुरुवार को जिला कांग्रेस कमेटी संगठन सृजन अभियान की आवश्यक बैठक ली। बैठक में दानिश अबरार ने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी द्वारा मध्य प्रदेश में संगठन सृजन अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत अब जिला कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव जिले के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की रायशुमारी से ही किया जाएगा। बता दें की इंदौर जिला कांग्रेस के लिए दानिश अबरार को पर्यवेक्षक बनाया गया है। वे राजस्थान के सवाई माधोपुर से कांग्रेस के विधायक हैं। गुरुवार को इंदौर में आब्जर्वर व विधायक दानिश अबरार ने कहा कि अब से जिला कांग्रेस का अध्यक्ष अब सीधे भोपाल और दिल्ली से नियुक्त नहीं किया जाएगा। अब जिला कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव का अधिकार कांग्रेस के स्थानीय नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को दिया गया है। मैं जिला अध्यक्ष के चयन के लिए आप सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से रायशुमारी कर अपनी रिपोर्ट हाईकमान को भेजूंगा। गौरतलब है की इंदौर शहर के लिए नियुक्त ऑब्जर्वर गुरजीत सिंह ओजाल 4 से 6 जून तक इंदौर में अलग-अलग बैठकें ले चुके हैं। कल से ग्रामीण क्षेत्र में बैठकें लेंगे अबरार दानिश अबरार कल से यानी 13 जून से 19 जून तक इंदौर में ही रहेंगे। वह इस दौराना रोजाना बैठकें लेंगे और कार्यकर्ता से राय मशविरा करेंगे। अबरार कल राउ विधानसभा में दो बैठकें करेंगे। शनिवार को महू विधानसभा में चार बैठकें लेंगे। रविवार को अबरार सांवेर विधानसभा में चार बैठकें लेंगे। सोमवार को देपालपुर विधानसभा में चार बैठकें लेंगे। मंगलवार को सभी पूर्व संसद, विधायक, पूर्व विधायक सहित अन्य पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे। अबरार के साथ इस दौरान कैलाश परमार, अविनाश भार्गव और राहुल शर्मा मौजूद रहेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0