रायपुर AIIMS के पास अवैध क्लिनिक में हार्ट-पेशेंट्स का ट्रीटमेंट:बिना पंजीयन चल रहा था, 20 हजार जुर्माना, डॉक्टर बोले- रजिस्ट्रेशन अंडर प्रोसेस में
रायपुर में बिना पंजीयन और अनुमति के कार्डियोलॉजिस्ट क्लिनिक चलाने पर एक्शन हुआ है। जिला प्रशासन ने क्लिनिक के संचालक डॉ. वसी खान पर 20 हजार का जुर्माना लगाया है। क्लिनिक रायपुर एम्स के पास स्थित लक्ष्मी मेडिकल हॉल परिसर के दूसरे फ्लोर पर चल रहा था। दरअसल, 3 अप्रैल को रजिस्ट्रार छ.ग. आयुर्विज्ञान परिषद रायपुर की ओर से जिला प्रशासन को पत्र लिखकर कार्रवाई की अनुशंसा की गई थी। डॉ. खान छत्तीसगढ़ मेडिकल काउंसिल एवं नर्सिंग होम एक्ट के तहत बिना रजिस्ट्रेशन और अनुमति हार्ट संबंधित बीमारियों का इलाज कर रहे थे। रायपुर कलेक्टर गौरव कुमार सिंह ने बिना रजिस्ट्रेशन अवैध क्लिनिक चलाने पर कार्रवाई की है। जांच में शिकायत सही मिलने पर क्लिनिक बंद करने और जुर्माने की कार्रवाई की है। डॉ. वसी खान बोले- क्लिनिक बंद है, मैंने रजिस्ट्रेशन के लिए अप्लाई किया है अवैध क्लिनिक संचालन को लेकर हमने डॉ. वसी खान से बात की। उन्होंने कहा कि, 15 अप्रैल को उन्होंने लोकल रजिस्ट्रेशन के लिए अप्लाई कर दिया है। वहीं, नेशनल मेडिकल काउंसिल दिल्ली में पहले से ही उनका रजिस्ट्रेशन है। इसके अलावा जिस क्लिनिक के संबंध में बात की जा रही है, वो कई दिनों से बंद है। 22 अप्रैल को CMO ऑफिस की ओर से भेजा गया था नोटिस डॉ. वसी को 22 अप्रैल को भी CMO ऑफिस की ओर से भी एक नोटिस जारी किया जा चुका है, जिसमें क्लिनिक तत्काल बंद न करने पर कार्रवाई की बात कही गई थी। इस पर डॉ. वसी की ओर से जवाब दिया गया था कि, वो पहले ही क्लिनिक बंद कर चुके हैं। कार्डियो की कोई प्रैक्टिस अपनी क्लिनिक में नहीं कर रहे थे। सिर्फ जनरल मेडिसिन के पेशेंट का वो इलाज कर रहे थे। रायपुर के निजी हॉस्पिटल में 5 साल काम कर चुके हैं डॉ. खान डॉ. वसी के डिग्री के मामले में हमने जानकारी निकाली तो पता चला कि, वो फोरेंसिक मेडिसिन में MBBS और MD हैं। इसके अलावा डॉ खान पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन कार्डियोलॉजी हैं। हमने उनसे उनकी डिग्रियों और एलिजिबिलिटी को लेकर भी सवाल पूछे। इस पर उन्होंने बताया कि इन्हीं डिग्री के बेस पर वो रायपुर के नारायणा हॉस्पिटल में पांच साल काम कर चुके हैं। 14 डॉक्टर निजी अस्पतालों में कार्डियो में अपनी सर्विस दे रहे सेम डिग्री पर पूरे रायपुर में लगभग 14 डॉक्टर रायपुर के अलग-अलग निजी अस्पतालों में कार्डियो में अपनी सर्विस दे रहे हैं। देशभर में ऐसे करीब 1400 डॉक्टर हैं। उनके साथ ये सभी लोग कार्डियो संबंधी बीमारी में कंसलटेंट के तौर पर काम करने के लिए एलिजिबल हैं। ........................................... इससे संबंधित यह खबर भी पढ़िए... दैनिक भास्कर की खबर पर स्वास्थ्य मंत्री की मुहर: परसेंट बेसिस पर होगी डॉक्टरों की बॉन्ड पोस्टिंग, 7 दिनों में होगी ऑनलाइन काउंसलिंग पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति मेडिकल कॉलेज से MBBS और PG के करीब 900 डॉक्टरों की बॉन्ड पोस्टिंग पिछले 4 महीनों से अटकी हुई है। दैनिक भास्कर डिजिटल ने दो दिन पहले यानी बुधवार को बताया था कि, इस बार परसेंट बेसिस पर डॉक्टरों को पोस्टिंग दी जाएगी। इसके लिए ऑनलाइन काउंसलिंग होगी। पढ़ें पूरी खबर...
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0