IIM लखनऊ के छात्र ने युवती से किया रेप:न्यूड वीडियो बनाकर ब्लैकमेल, पीड़िता बोली- केस वापस लेने, करियर बर्बाद करने परिजन दे रहे धमकी

May 27, 2025 - 11:14
 0  0
IIM लखनऊ के छात्र ने युवती से किया रेप:न्यूड वीडियो बनाकर ब्लैकमेल, पीड़िता बोली- केस वापस लेने, करियर बर्बाद करने परिजन दे रहे धमकी
IIM लखनऊ में पढ़ने वाले कोरबा जिले के छात्र ने पहले फार्मेसी की छात्रा से फेसबुक के जरिए दोस्ती की, जिसके बाद उसे प्यार और शादी करने का वादा कर रेप किया। इस दौरान उसने छात्रा का न्यूड वीडियो भी बना लिया। छात्रा के केस दर्ज कराने के बाद आरोपी जेल में है। लेकिन आरोपी युवक के परिजन अब छात्रा का करियर बर्बाद करने और सामाजिक दबाव बनाकर केस वापस लेने की धमकी दे रहे हैं। इससे परेशान छात्रा ने बिलासपुर सिविल लाइन थाने में शिकायत की है। रायपुर जिले के अभनपुर क्षेत्र की रहने वाली 22 वर्षीय छात्रा ने दैनिक भास्कर को बताया कि वह बिलासपुर में रहकर फार्मेसी की पढ़ाई कर रही थी। साल 2024 में फेसबुक से उसकी पहचान IIM लखनऊ में पढ़ने वाले छात्र ऐश्वर्य सिंह कंवर (23) से हुई। बातचीत में पता चला कि वो कोरबा का रहने का है। जिसके बाद ऐश्वर्य ने उससे दोस्ती की। फिर दोनों आपस में बातचीत करने लगे। प्रेम का इजहार कर शादी करने का किया वादा युवती ने बताया कि ऐश्वर्य कंवर ने जनवरी 2024 में उससे प्यार का इजहार किया, जिसके बाद शादी करने का वादा किया। युवती भी उसकी बातों में आ गई। इस दौरान युवक ने एक होटल में उससे मुलाकात की, जहां उनकी बातें हुई। युवक ने कहा कि दोनों स्वजातीय हैं और शादी कर साथ रहेंगे। होटल में मिलने बुलाया और किया रेप युवती ने बताया कि 3 जून 2024 को युवक उससे मिलने बिलासपुर आया। इस दौरान उसने होटल में कमरा बुक कराया। युवती के मना करने पर युवक बोला कि अब हम शादी कर एक हो जाएंगे तो साथ रहने में क्या दिक्कत है। जिसके बाद युवती उससे मिलने होटल चली गई। यहां युवक ने उसके साथ रेप किया। युवती का बनाया न्यूड वीडियो फिर देने लगा धमकी युवती ने यह भी बताया कि उसके प्रेमी युवक ने उसका न्यूड वीडियो बना लिया, जिसके नाम पर उसे धमकी देकर शारीरिक शोषण करने लगा। बाद में युवती ने जब शादी करने के लिए दबाव बनाया, तब वह मुकर गया। साथ ही उससे बातचीत तक बंद कर दिया। इससे परेशान होकर युवती ने अप्रैल 2025 में तारबाहर थाने में केस दर्ज करा दिया, जिस पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। अब केस वापस लेने दे रहे धमकी युवती का कहना है कि आरोपी युवक और उसके परिजन केस दर्ज होने से पहले ही उसे धमका रहे थे। ऐश्वर्य सिंह के पिता कोरबा के कलेक्ट्रेट में कार्यरत हैं। लिहाजा, वो अपनी पहुंच का धौंस दिखाने लगे। अब वो केस वापस लेने की धमकी दे रहे हैं। साथ ही उसका करियर बर्बाद कर समाज में बदनाम करने की धमकी दे रहे हैं। परेशान होकर युवती ने इस मामले की शिकायत सिविल लाइन थाने में की है। पुलिस पर आरोपी को बचाने का आरोप युवती ने तारबाहर पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाया है। युवती ने बताया कि उसने अपनी शिकायत में पूरी कहानी बताई थी, जिसमें न्यूड वीडियो बनाने से लेकर ब्लैकमेल करने की जानकारी दी थी। लेकिन, पुलिस ने FIR में उसका उल्लेख ही नहीं किया है। पुलिस ने महज इसे प्रेम संबंध और शादी करने का झांसा देकर रेप करने का मामला बनाया है। जबकि, आरोपी युवक शातिर है और वो न्यूड वीडियो वायरल कर उसे परेशान कर सकता है। ............................. ये खबर भी पढ़ें... गौमांस खिलाया, कलमा पढ़ाया, पूजा करना बंद कराया: युवती बोली- धर्म परिवर्तन नहीं करने पर पीटा, अबॉर्शन कराया, 'बुक नाउ' लिखकर अश्लील फोटो डाली छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में धर्म परिवर्तन के लिए युवती को प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। युवती ने कहा कि उसे गौ-मांस खिलाकर धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर किया गया, ऐसा नहीं करने पर मारपीट की गई। उसका अबॉर्शन कराया गया। जब बच्चा हुआ तो उसकी मर्जी के बिना 5 साल के मासूम का खतना किया गया। पढ़ें पूरी खबर

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0