पेंड्रा-अमरकंटक में दूसरे दिन भी बारिश और कोहरा:‘अकवान’ तूफान के असर से सड़कों पर फिसलन,आवाजाही धीमी; सेहत को लेकर सतर्क रहने की सलाह

Nov 21, 2026 - 17:08
 0  0
पेंड्रा-अमरकंटक में दूसरे दिन भी बारिश और कोहरा:‘अकवान’ तूफान के असर से सड़कों पर फिसलन,आवाजाही धीमी; सेहत को लेकर सतर्क रहने की सलाह
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले सहित अमरकंटक क्षेत्र में अकवान तूफान के असर से लगातार दूसरे दिन बारिश का दौर जारी है। बेमौसम बारिश और पूरे इलाके में छाए घने कोहरे ने जनजीवन प्रभावित कर दिया है। कम दृश्यता और सड़कों पर फिसलन के कारण वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई है। यात्रियों और वाहन चालकों को आवाजाही में परेशानी हो रही है। अचानक बढ़ी ठंड और लगातार बारिश के चलते लोगों की दिनचर्या भी बदल गई है। बाजारों और सड़कों पर सामान्य दिनों की तुलना में कम चहल-पहल नजर आ रही है। कोहरे और फिसलन से आवागमन प्रभावित लगातार बारिश के साथ घना कोहरा छाए रहने से सड़कों पर दृश्यता कम हो गई है। ऐसे में वाहन चालकों को सावधानी से गाड़ियां चलानी पड़ रही हैं। सड़कों पर फिसलन के कारण भी आवागमन प्रभावित हो रहा है। बारिश और ठंड के चलते लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। मौसमी बीमारियों का बढ़ सकता है खतरा लगातार बारिश और तापमान में गिरावट से सर्दी का असर बढ़ गया है। बदलते मौसम में सर्दी-जुकाम, खांसी, बुखार और वायरल संक्रमण जैसी मौसमी बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। घने कोहरे और नमी के कारण दमा व सांस संबंधी परेशानी से जूझ रहे मरीजों, बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। स्वास्थ्य संबंधी सलाह के मुताबिक, ऐसे मौसम में बारिश में भीगने से बचना, गर्म कपड़े पहनना और ताजा व गर्म भोजन करना चाहिए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0