सत्संग से लौट रहे युवक को अज्ञात वाहन ने कुचला:शिवपुरी में रायश्री कट के पास हादसा, 38 वर्षीय बाइक सवार की मौत; चालक की तलाश जारी

Oct 18, 2026 - 11:02
 0  0
सत्संग से लौट रहे युवक को अज्ञात वाहन ने कुचला:शिवपुरी में रायश्री कट के पास हादसा, 38 वर्षीय बाइक सवार की मौत; चालक की तलाश जारी
शिवपुरी के बदरवास में सत्संग में शामिल होकर गांव लौट रहे बाइक सवार की शनिवार रात सड़क हादसे में मौत हो गई। एनएच-46 पर रायश्री कट के पास अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में वाहन का पहिया बाइक सवार के शरीर के ऊपर से निकल गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान देशराज अहिरवार (38) निवासी बांसगढ़, थाना करैरा के रूप में हुई है। पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव हादसे की सूचना मिलने पर देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस हादसे में शामिल वाहन और उसके चालक की पहचान करने में जुटी है। इसके लिए मामले की जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0