13 सितंबर को होगा मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह:130 टैलेंटेड स्टूडेंट्स को किया जाएगा सम्मानित, करियर और भविष्य को लेकर मिलेगा मार्गदर्शन

Sep 13, 2026 - 00:42
 0  0
13 सितंबर को होगा मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह:130 टैलेंटेड स्टूडेंट्स को किया जाएगा सम्मानित, करियर और भविष्य को लेकर मिलेगा मार्गदर्शन
छत्तीसगढ़ प्रदेश माहेश्वरी सभा के अंतर्गत संचालित छग महेश सेवा निधि की ओर से 13 सितंबर को मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम रायपुर के केपीएस डूंडा स्कूल के ऑडिटोरियम में होगा। इस दौरान 10वीं कक्षा से लेकर उच्च शिक्षा तक बेहतर प्रदर्शन करने वाले और अलग-अलग क्षेत्रों में उपलब्धि हासिल करने वाले करीब 130 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। उन्हें स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र दिए जाएंगे। समारोह में नागपुर के सीए राजेश लोया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वे विद्यार्थियों से बातचीत करेंगे और उन्हें करियर व भविष्य को लेकर मार्गदर्शन देंगे। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष नंदकिशोर राठी, प्रबंध न्यासी अजय सोमानी, मंत्री गगन लड्ढा, पूर्व प्रबंध न्यासी बाल किशन झंवर, सीए मनोज राठी, डॉ. सतीश राठी और कोषाध्यक्ष प्रणय भूतड़ा सहित सेवा निधि के सदस्य, विद्यार्थी और उनके अभिभावक मौजूद रहेंगे। बच्चे की पढ़ाई पर फोकस महेश सेवा निधि की ओर से जरूरतमंद विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए छात्रवृत्ति और आर्थिक सहायता भी दी जाती है। इसके अलावा चिकित्सा से जुड़ी आपात स्थिति में भी जरूरत के अनुसार आर्थिक मदद की जाती है। संस्था का उद्देश्य आर्थिक परेशानी के कारण किसी बच्चे की पढ़ाई न रुके और जरूरत के समय समाज के लोगों को चिकित्सा सहायता मिल सके। सेवा निधि के अनुसार इन कामों के लिए समाज के सदस्यों से मिलने वाली आर्थिक मदद का उपयोग किया जाता है। संस्था का लक्ष्य विद्यार्थियों को पढ़ाई के बाद आत्मनिर्भर बनने में सहयोग देना है। कार्यक्रम की जानकारी प्रदेश मीडिया प्रभारी विष्णु सारडा ने दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0