7 बसों में कमियां मिलने पर 4500 का जुर्माना:रायसेन में स्कूल वाहनों की जांच; भोपाल एक्सीडेंट में डॉक्टर की मौत के बाद अभियान

May 14, 2025 - 18:41
 0  0
7 बसों में कमियां मिलने पर 4500 का जुर्माना:रायसेन में स्कूल वाहनों की जांच; भोपाल एक्सीडेंट में डॉक्टर की मौत के बाद अभियान
रायसेन जिले के मंडीदीप में 17 स्कूल बसों की जांच की। इनमें से 7 बसों में कई खामियां पाई गईं। इन बसों में अग्निशामक यंत्र नहीं थे। फर्स्ट एड बॉक्स भी नहीं मिले। कुछ बसों में परिचालक नहीं थे। चालक नियमों के अनुसार ड्रेस कोड का पालन नहीं कर रहे थे। सभी बसों की फिटनेस और बीमा वैध पाया गया। खामियों वाली 7 बसों पर 4500 रुपए का जुर्माना लगाया गया। यातायात प्रभारी लता मालवीय ने बताया कि अगले दिन जिला परिवहन अधिकारी के साथ संयुक्त कार्रवाई की जाएगी। यह जांच सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर जारी की गई 20 बिंदुओं की गाइडलाइन के तहत की जा रही है। इन नियमों का पालन न करने वाले वाहनों पर कार्रवाई की जा रही है। एसपी पंकज कुमार पाण्डेय के निर्देश पर यातायात पुलिस स्कूल बसों की विशेष जांच कर रही है। यह अभियान 31 मई तक चलेगा। यह कार्रवाई भोपाल के बाणगंगा सिग्नल पर हुए स्कूल बस हादसे के बाद शुरू की गई है। यह खबर पढ़ें सिग्नल पर बस का ब्रेक फेल, लेडी डॉक्टर को कुचला भोपाल के बाणगंगा चौराहे पर स्कूल बस ने 8 वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में इंटर्नशिप कर रही लेडी डॉक्टर की मौत हो गई जबकि 6 लोग घायल हैं। दो की हालत गंभीर है। बताया गया है कि बस के ब्रेक फेल होने से हादसा हुआ है। इसका वीडियो भी सामने आया है। हादसे के बाद ड्राइवर मौके से भाग निकला। पूरी खबर पढ़ें

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0