सीहोर में मानसून सक्रिय, बुधनी में 2.05 इंच बारिश रिकॉर्ड:अब तक जिले में 27.70 इंच वर्षा, अगले 48 घंटे मध्यम से भारी बरसात का अनुमान

Aug 24, 2026 - 11:06
 0  0
सीहोर में मानसून सक्रिय, बुधनी में 2.05 इंच बारिश रिकॉर्ड:अब तक जिले में 27.70 इंच वर्षा, अगले 48 घंटे मध्यम से भारी बरसात का अनुमान
सीहोर जिले में मानसून लगातार सक्रिय बना हुआ है। सोमवार को जिले में औसतन 0.38 इंच बारिश दर्ज की गई। इस दौरान बुधनी क्षेत्र में सर्वाधिक 2.05 इंच वर्षा हुई। अन्य क्षेत्रों में भैरूंदा में 0.71 इंच, श्यामपुर में 0.22 इंच और सीहोर शहर में 0.08 इंच बारिश रिकॉर्ड की गई। हालांकि, आष्टा, जावर, इच्छावर और रेहटी में इस दिन कोई बारिश दर्ज नहीं हुई। मानसून सीजन की शुरुआत 1 जून से 24 अगस्त तक जिले में कुल औसतन 27.70 इंच बारिश हो चुकी है। पिछले साल इसी अवधि में 31.63 इंच वर्षा दर्ज की गई थी। इस सीजन में अब तक सीहोर में 32.99 इंच, रेहटी में 31.41 इंच, बुधनी में 29.13 इंच, भैरूंदा में 28.94 इंच, इच्छावर में 26.02 इंच, आष्टा में 26.18 इंच, श्यामपुर में 25.51 इंच और जावर में 21.46 इंच कुल बारिश दर्ज की गई है। अगले 48 घंटों में बारिश का अनुमान मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र और मध्य प्रदेश से गुजर रही ट्रफ लाइन के कारण जिले में नमी बनी हुई है, जिससे रुक-रुक कर बौछारें पड़ रही हैं। विभाग ने अगले 48 घंटों के दौरान जिले के कई हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश जारी रहने का अनुमान जताया है। आने वाले दिनों में मानसून की गतिविधि और तेज हो सकती है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0