कुत्ते को बचाने लगाए ब्रेक, वाहन ने टक्कर मारी:बाइक सवार कोटवार जिला अस्पताल में भर्ती, प्रभारी मंत्री के कार्यक्रम में जा रहा था

Aug 15, 2026 - 19:34
 0  0
कुत्ते को बचाने लगाए ब्रेक, वाहन ने टक्कर मारी:बाइक सवार कोटवार जिला अस्पताल में भर्ती, प्रभारी मंत्री के कार्यक्रम में जा रहा था
पन्ना जिले के अमानगंज तहसील में एक कोटवार सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना तब हुई जब वे प्रभारी मंत्री इंदर सिंह परमार के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। मझगवां शेख ग्राम में पदस्थ 28 वर्षीय कोटवार विंद्रवन चौधरी (पिता फगुआ चौधरी) अपनी बाइक से ग्राम द्वारी जा रहे थे। पिपरवाह के पास उनकी बाइक के सामने अचानक एक कुत्ता आ गया। कुत्ते को बचाने के प्रयास में उन्होंने जैसे ही ब्रेक लगाया, तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि विंद्रवन चौधरी बाइक से उछलकर दूर जा गिरे और मौके पर ही बेहोश हो गए। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घायल कोटवार को अमानगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। अमानगंज में डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए तत्काल जिला अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल उनका उपचार जारी है और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0