इंदौर जिला अस्पताल के 300 बिस्तरीय भवन का आज लोकार्पण:83 करोड़ से बना भवन, उद्घाटन कार्यक्रम में स्वास्थ्य कर्मचारियों को बुलाने के निर्देश

Jul 15, 2026 - 08:10
 0  0
इंदौर जिला अस्पताल के 300 बिस्तरीय भवन का आज लोकार्पण:83 करोड़ से बना भवन, उद्घाटन कार्यक्रम में स्वास्थ्य कर्मचारियों को बुलाने के निर्देश
इंदौर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंगलवार को जिला चिकित्सालय के नए 300 बिस्तरीय भवन का लोकार्पण करेंगे। करीब 83 करोड़ रुपए की लागत से बने चार मंजिला भवन के शुरू होने से अस्पताल की इलाज क्षमता बढ़ेगी और मरीजों को आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। नए भवन में विभिन्न विभागों के लिए पर्याप्त जगह, मरीजों के लिए बेहतर वार्ड और आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं विकसित की गई हैं। इसके शुरू होने से इंदौर सहित आसपास के जिलों के मरीजों को बेहतर इलाज मिल सकेगा। कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे जनप्रतिनिधि लोकार्पण कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे। स्वास्थ्य कर्मचारियों को बुलाने के निर्देश सीएमएचओ डॉ. माधव हसानी ने सभी जोनल अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि इमरजेंसी स्टाफ को छोड़कर अपने-अपने क्षेत्र के सभी स्वास्थ्य कर्मचारी, एएनएम और आशा कार्यकर्ताओं को सुबह 11:30 बजे जिला चिकित्सालय पहुंचाना सुनिश्चित करें। बड़ी संख्या में स्वास्थ्य कर्मचारियों को कार्यक्रम में बुलाने के कारण जिले के अन्य स्वास्थ्य केंद्रों की नियमित व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0