भतीजी से चाचा ने की मारपीट, VIDEO:भाई को बचाने पर हुआ विवाद, घर में किया कैद, पुलिस ने पहुंच कर खुलवाया ताला

May 10, 2025 - 08:53
 0  0
भतीजी से चाचा ने की मारपीट, VIDEO:भाई को बचाने पर हुआ विवाद, घर में किया कैद, पुलिस ने पहुंच कर खुलवाया ताला
भिंड जिले के फूप में एक चाचा ने 16 वर्षीय भतीजी के साथ मारपीट कर उसे भाई-बहन समेत कमरे में बंद कर दिया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना 6 मई की है। इसका वीडियो अब सामने आया है। पीड़िता वैष्णवी शर्मा पिता स्व. बृजमोहन शर्मा ने थाने पहुंचकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी है। किशोरी के मुताबिक, वह अपनी बहन गौरी शर्मा और भाई आश्चर्य शर्मा के साथ घर की ऊपरी मंजिल पर रहती है, जबकि चाचा बृजेश शर्मा और चाची किरन शर्मा नीचे रहते हैं। 6 मई को दोपहर करीब 11:45 बजे चाची ऊपर आईं और छोटे भाई को नीचे ले जाने लगीं। जब वैष्णवी ने विरोध किया तो चाची से झूमाझटकी हो गई। इसी दौरान चाचा बृजेश शर्मा ऊपर आ गए और कथित तौर पर किशोरी को मां-बहन की गालियां देने लगे। विरोध करने पर चाचा ने थप्पड़ मारे, बाल खींचे और नीचे फेंक दिया। पीड़िता ने बताया कि इस दौरान उसके बाएं हाथ में चोट और खरोंचें आई हैं। लड़कियों को ताले में बंद कर पहुंचा थाने​ जानकारी के मुताबिक घटना के बाद आरोपी चाचा पुलिस थाने पहुंचा और लड़कियों की शिकायत पुलिस से करने लगा। इधर लड़कियों द्वारा पहले ही अपने मोबाइल में चाचा द्वारा मारपीट किए जाने का वीडियो बना लिया था। दोनों लड़कियों ने पुलिस थाने में चाचा द्वारा मारपीट किए जाने का वीडियो भेजते हुए ताले में लॉक किए जाने की ​जानकारी दी। इस पर पुलिस उनके घर पहुंची और ताला तोड़कर मुक्त कराया। इसके बाद ​भतीजी की शिकायत पर चाचा के खिलाफ केस दर्ज किया गया। मां ​और पिता की हो चुकी मौत फूप के वार्ड क्रमांक दो में रहने वाली वैष्णवी की मां का बीमारी के चलते वर्ष 2019 में निधन हो गया था। इसके बाद पिता का वर्ष 2023 में हार्ट की बीमारी के चलते निधन हो गया। माता-पिता के निधन के बाद दादी ही उनका सहारा थी। दादी की ​मौत भी सितंबर 2024 में हो गई। अब घर में दोनों बहनें और एक भाई है। वहीं, दादा व चाचा-चाची है। दोनों लड़कियां ऊपर की मंजिल पर रह रही है। जबकि उनका भाई अब तक चाचा के साथ रह रहा था। छह मई को चाचा ने उसके भाई आश्चर्य शर्मा से मारपीट की। इस पर दोनों बहनें अपने भाई के बचाव में आई तभी विवाद गहराया गया था। इस पूरे मामले में फूप थाना प्रभारी सतेंद्र राजपूत का कहना है कि मामले में शिकायत मिलने पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0