छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 65 एक्सप्रेस, 12 पैसेंजर ट्रेनें कैंसिल:MP-महाराष्ट्र, बिहार समेत 10 राज्यों के यात्री परेशान होंगे, 7-19 जून तक नहीं चलेंगी गाड़ियां
छत्तीसगढ़ से होकर चलने वाली 77 ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है। ये ट्रेनें 8 जून से 19 जून के बीच अलग-अलग तारीखों में नहीं चलेंगी। इनमें 65 एक्सप्रेस और 12 पैसेंजर ट्रेनें शामिल हैं। वहीं 8 ट्रेनें रूट बदलकर चलेंगी, 6 ट्रेनें डेस्टिनेशन से पहले ही खत्म कर दी जाएंगी और 5 ट्रेनें अपने तय समय से देर से चलेंगी। यह फैसला बिलासपुर रेल मंडल के चांपा स्टेशन में चौथी रेल लाइन के काम के कारण लिया गया है। इस वजह से पश्चिम-बंगाल, महाराष्ट्र, गुजरात, मध्यप्रदेश समेत 7 राज्यों के यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। समर सीजन में ट्रेनें रद्द होने से झारखंड, नागपुर, बिहार, गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान, हैदराबाद, बिहार, MP, बंगाल, ओडिशा, पंजाब जाने वाले यात्री परेशान होंगे। पैसेंजर बनकर चलेगी हसदेव एक्सप्रेस इस दौरान यात्रियों को कम परेशानी हो, इसके लिए रेलवे प्रशासन ने हसदेव एक्सप्रेस को बिलासपुर और कोरबा के बीच पैसेंजर ट्रेन बनाकर चलाने का फैसला किया है। रेलवे के आदेश के अनुसार, 8 से 19 जून तक 18250/18249 और 18252/18251 कोरबा-रायपुर-कोरबा हसदेव एक्सप्रेस केवल कोरबा-बिलासपुर-कोरबा के बीच पैसेंजर ट्रेन के रूप में चलेगी। बदले हुए रूट से चलने वाली ट्रेनें डेस्टिनेशन से पहले समाप्त होने वाली गाड़ियां देरी से चलेंगी ये ट्रेनें तीसरी और चौथी रेल लाइन का काम जारी दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में विकास के लिए कई परियोजनाओं पर काम चल रहा है। इसी के तहत बिलासपुर-झारसुगुड़ा के बीच तीसरी और चौथी रेलवे लाइन बिछाई जा रही है। यह रूट काफी व्यस्त है और उत्तर भारत को दक्षिण भारत से जोड़ता है। रेल प्रशासन का कहना है कि नई लाइन बनने से ट्रेनों की आवाजाही आसान हो जाएगी, नई ट्रेनें चलाने का मौका मिलेगा और यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी। साथ ही ट्रेनें समय पर चलेंगी और देरी भी कम होगी। 180 किलोमीटर से ज्यादा काम पूरा रेलवे प्रशासन ने बताया है कि बिलासपुर से झारसुगुड़ा के बीच 206 किलोमीटर लंबी चौथी रेल लाइन का निर्माण किया जा रहा है। इसमें अब तक 180 किलोमीटर से ज्यादा काम पूरा हो चुका है। इस परियोजना के तहत बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन के चांपा स्टेशन को भी चौथी रेल लाइन से जोड़ा जाएगा। 7 से 19 जून तक होगा काम यह काम 7 जून से 19 जून के बीच अलग-अलग तारीखों में किया जाएगा। चांपा स्टेशन को चौथी रेल लाइन से जोड़ने का कार्य इसी अवधि में पूरा होगा। अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों को कम से कम परेशानी हो, इसके लिए यह काम सावधानी से किया जा रहा है। ………………….. इससे जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… बिलासपुर जोन की 18 ट्रेनें 19 दिन कैंसिल: 20 गाड़ियां शॉर्ट टर्मिनेट, 2 के रूट बदले गए, MP-नागपुर, झारखंड जाने वाले यात्री परेशान होंगे बिलासपुर (SECR) जोन की 18 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। इनमें रायपुर मंडल की 8 पैसेंजर ट्रेनें और नागपुर मंडल की 10 ट्रेनें शामिल है। ये ट्रेनें 3 मई से 22 मई के बीच अलग-अलग तारीखों में नहीं चलेंगी। वहीं, 2 गाड़ियों के रूट बदले गए हैं, जबकि 20 ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है। पढ़ें पूरी खबर
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0