प्लास्टिक मुक्त समाज, जल संरक्षण का लिया संकल्प

Mar 17, 2026 - 09:41
 0  0
प्लास्टिक मुक्त समाज, जल संरक्षण का लिया संकल्प
नगर के दुर्गा पूजा पंडाल में सामाजिक सद्भाव और समाज के समग्र विकास को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। इसमें समाज के विभिन्न वर्गों के प्रमुख लोग शामिल हुए और सामाजिक एकता, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण तथा संस्कारों को बढ़ावा देने जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। मुख्य अतिथि प्रदेश प्रमुख सुरेंद्र ने कहा कि इस प्रकार की बैठकें समाज के सभी लोगों को एक मंच पर बैठकर समाज और राष्ट्रहित के विषयों पर विचार करने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करती हैं। उन्होंने घर से शुरू होने वाले सुधार, स्वच्छता, प्लास्टिक कम उपयोग और पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता पर जोर दिया। जिला संचालक नरेश सोनी ने जल संरक्षण और वृक्षारोपण का महत्व बताया। जिला संचालक कमलेश गुप्ता ने बच्चों के संस्कारों और प्रेरक कहानियों की अहमियत पर जोर दिया। उन्होंने प्लास्टिक की जगह कपड़े के झोले का उपयोग करने और प्रेरणादायक चित्र घरों में लगाने का सुझाव भी दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0