भारत-इंग्लैंड के सेमीफाइनल मुकाबले से पहले मंदिरों में प्रार्थना:उज्जैन में टीम इंडिया का फोटो रखकर फैन्स ने किया पूजन, अंगारेश्वर मंदिर में जुटे लोग

Mar 5, 2026 - 16:01
 0  0
भारत-इंग्लैंड के सेमीफाइनल मुकाबले से पहले मंदिरों में प्रार्थना:उज्जैन में टीम इंडिया का फोटो रखकर फैन्स ने किया पूजन, अंगारेश्वर मंदिर में जुटे लोग
गुरुवार को भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह है। भारतीय टीम की जीत के लिए उज्जैन के प्रसिद्ध अंगारेश्वर मंदिर में क्रिकेट प्रेमियों, पंडितों और पुजारियों ने मिलकर पूजन और विशेष अनुष्ठान कर टीम इंडिया की जीत की कामना की। टी-20 विश्व कप के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में गुरुवार को भारतीय टीम का सामना इंग्लैंड से होगा। यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। टीम इंडिया अगर यह मैच जीतती है तो फाइनल में जगह पक्की कर लेगी। करो या मरो की स्थिति वाले सेमीफाइनल मुकाबले से पहले टीम इंडिया की जीत के लिए क्रिकेट प्रेमियों ने भगवान का पूजन-अभिषेक किया। शाम 7 बजे शुरू होने वाले मैच से पहले अंगारेश्वर मंदिर में करीब 50 से अधिक पंडित, पुजारी, श्रद्धालु और क्रिकेट फैंस ने मिलकर भारतीय टीम की जीत के लिए प्रार्थना की। इस दौरान सूर्यकुमार यादव, अभिषेक शर्मा, हार्दिक पंड्या और शिवम दुबे सहित टीम के खिलाड़ियों की फोटो शिवलिंग के पास रखकर पूजन-अर्चन किया गया। टीम ने भी किए भगवान के दर्शन इंग्लैंड के खिलाफ हाई-प्रेशर मैच से पहले भारतीय खिलाड़ियों ने मुंबई के श्री सिद्धिविनायक गणपति मंदिर में भी प्रार्थना की थी। अक्षर पटेल, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा सेमीफाइनल मुकाबले से एक दिन पहले मंदिर में दर्शन करते नजर आए थे। ये खबर भी पढ़ें… दूसरा सेमीफाइनल आज IND vs ENG टी-20 वर्ल्ड कप का दूसरा सेमीफाइनल आज भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 6:30 बजे होगा। दोनों टीमें सेमीफाइनल में लगातार तीसरी बार भिड़ेंगी। इससे पहले 2022 और 2024 में भी दोनों के मैच हुए, 1-1 जीत दोनों को मिली। सेमीफाइनल जीतने के बाद दोनों टीमों ने फाइनल भी जीता। पूरी खबर पढ़ें…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0