युवती ने हथेली पर लिखा, 'मेरी मौत का जिम्मेदार अमित':प्रेमी के दबाव और बदनामी से परेशान होकर की आत्महत्या

Feb 14, 2026 - 14:49
 0  0
युवती ने हथेली पर लिखा, 'मेरी मौत का जिम्मेदार अमित':प्रेमी के दबाव और बदनामी से परेशान होकर की आत्महत्या
दतिया के पण्डोखर थाना अंतर्गत गांव ग्राम पडरी कला में 21 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मृतिका की पहचान मोहिनी जाटव के रूप में हुई थी। आत्महत्या से पहले युवती ने अपनी हथेली पर नीली स्याही से मौत का जिम्मेदार एक युवक का नाम लिख दिया था। वहीं सुसाइड नोट भी बरामद हुआ था। पुलिस ने जांच के शनिवार को आरोपी युवक पर मामला दर्ज कर लिया है। मृतिका मोहिनी जाटव 23 जनवरी की रात खाना खाकर अपने कमरे में सोने चली गई थी। अगले दिन 24 जनवरी को सुबह जब काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों को शक हुआ। दरवाजा तोड़कर अंदर जाने पर मोहिनी का शव पंखे से दुपट्टे के सहारे लटका मिला। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि, मोहिनी की सगाई करीब एक साल पहले ग्राम अटरा निवासी अमित नागर से हुई थी। बाद में मोहिनी को पता चला कि अमित का किसी अन्य महिला से भी संबंध है। इस बात से आहत होकर मोहिनी ने उससे शादी करने से इनकार कर दिया। इसके बाद परिवार ने सामाजिक स्तर पर उसकी शादी ग्राम बरगुंवा निवासी सुरेंद्र जाटव से तय कर दी। बताया जा रहा है कि, यह बात अमित नागर को नागवार गुजरी। उसने मोहिनी पर शादी न करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया और समाज में बदनाम करने की धमकियां देने लगा। इस लगातार मानसिक प्रताड़ना से मोहिनी बेहद परेशान रहने लगी थी। पोस्टमार्टम के दौरान चौंकाने वाला खुलासा हुआ। युवती की हथेली पर लिखा मिला “मेरी मौत का जिम्मेदार अमित है, उसी की वजह से मैं मरने पर मजबूर हूं, प्लीज अमित को छोड़ना नहीं।” इसके अलावा, युवती के कपड़ों से एक सुसाइड नोट भी मिला था, जिसे जांच के लिए भेजा गया है। परिजनों और गवाहों के बयानों के आधार पर सामने आया है कि, मोहिनी ने लगातार प्रताड़ना और बदनामी के डर से यह कदम उठाया। पुलिस में आरोपी पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0