इलाज कराने जा रहे परिवार को कार ने मारी टक्कर:पति-पत्नी और ससुर घायल, अल्ट्रासाउंड कराने निकले थे

Feb 11, 2026 - 19:42
 0  0
इलाज कराने जा रहे परिवार को कार ने मारी टक्कर:पति-पत्नी और ससुर घायल, अल्ट्रासाउंड कराने निकले थे
भिंड में बुधवार को इलाज के लिए बाइक से जा रहे एक परिवार को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में तीन लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना नहर के पास स्थित सीवरेज पेट्रोल पंप के समीप हुई। घायलों के अनुसार, टक्कर मारने वाली कार को एक महिला चला रही थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, रोशनी करण राजपूत अपने पति गौरव (40) और ससुर विष्णु (45) पिता जगदीश के साथ बाइक से भिंड आ रही थीं। पूरा परिवार अल्ट्रासाउंड कराने के उद्देश्य से घर से निकला था। जैसे ही उनकी बाइक नहर के पास स्थित सीवरेज पेट्रोल पंप के समीप पहुंची, तभी पीछे से आई एक कार ने लापरवाहीपूर्वक बाइक को टक्कर मार दी। अचानक हुई जोरदार टक्कर से बाइक असंतुलित होकर गिर गई और उस पर सवार तीनों लोग घायल हो गए। लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों की मदद से घायलों को तत्काल भिंड जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को वार्ड में शिफ्ट कर दिया है। चिकित्सकों के अनुसार, सभी घायल खतरे से बाहर हैं, लेकिन एहतियातन उन्हें निगरानी में रखा गया है। महिला चला रही थी कार घायलों ने पुलिस को बताया कि कार एक महिला चला रही थी, जिसने पीछे से टक्कर मारी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। वाहन और चालक से संबंधित जानकारी जुटाकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0