पुलिस से धक्का-मुक्की और हाथापाई मामले में 27 पर FIR:कलेक्टर कार्यालय के गेट पर मचाया था उत्पात, 12 आरोपी नामजद

Feb 5, 2026 - 08:21
 0  0
पुलिस से धक्का-मुक्की और हाथापाई मामले में 27 पर FIR:कलेक्टर कार्यालय के गेट पर मचाया था उत्पात, 12 आरोपी नामजद
सागर में कलेक्टर कार्यालय के गेट पर हंगामा कर पुलिस से धक्का-मुक्की और हाथापाई करने के मामले में पुलिस ने 27 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। जिसमें 12 नामजद और 15 अज्ञात आरोपी शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, मंगलवार को ग्राम बड़कुआं के कुछ लोग ज्ञापन देने के लिए कलेक्टर कार्यालय जनसुनवाई में पहुंचे थे। वे कार्यालय के गेट नंबर-2 पर पहुंचे। ज्ञापन को आए लोगों ने उत्तेजित होकर गेट नंबर-2 को खोलने के लिए बोला। जब उन्हें मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने बताया कि अभी तहसीलदार आ रहे हैं, वह आकर ज्ञापन लेंगे। कलेक्टर कार्यालय में जबरन घुस रहे थे जिसके बाद वह हंगामा करते हुए एकमत होकर महिलाओं के साथ पुरुष कलेक्टर कार्यालय के गेट नंबर-1 पर पहुंच गए और अंदर घुसने लगे। जिन्हें गोपालगंज थाना प्रभारी, एएसआई समेत अन्य पुलिसकर्मियों ने समझाया। लेकिन वह नहीं माने और चिल्लाने लगे कि गेट तोड़ दो और गेट में धक्का देकर महिला व पुरूष अंदर घुसने लगे। जिन्हें पुलिस स्टाफ ने काफी समझाया कि शांतिपूर्वक ज्ञापन दो। लेकिन वह सभी गालीगलौज करते हुए नारेबाजी करने लगे। पुलिस स्टाफ को धक्का देकर मारपीट करने लगे। एएसआई की कॉलर पकड़ ली। हाथ मरोड़ दिया। घटना के दौरान आरक्षक रणवीर का हाथ का पंजा गेट में दब गया। जिससे उसे चोट आई। जैसे-तैसे मामला शांत कराया। मामले में उक्त लोगों ने शासकीय कार्य में बांधा किया। इन पर हुआ मामाला दर्ज मामले में एएसआई की शिकायत पर गोपालगंज पुलिस ने रूपेश अहिरवार उर्फ सल्ला, गोलू अहिरवार, पवन अहिरवार, रवि अहिरवार, समीर अहिरवार, प्रशांत अहिरवार, अरविंद अहिरवार, आकाश अहिरवार, देवी अहिरवार, सौरभ अहिरवार, कपिल अहिरवार मालती अहिरवार सभी निवासी बड़कुआं और 15 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में लिया है। यह था पूरा मामला दरअसल, संत रविदास जयंती के दिन ग्राम बड़कुआं में गांव के दो पक्षों में विवाद हुआ था। मंगलवार को एक पक्ष गांव के लोधी और ठाकुर समाज के लोगों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग को लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचा था। जहां उन्होंने ज्ञापन सौंपने को लेकर हंगामा किया। पुलिस के साथ धक्का-मुक्की और हाथापाई की गई थी। समझाइश के बाद मामला शांत हुआ था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0