ट्रॉली में रखी 35 क्विंटल अवैध लकड़ी पकड़ी, जब्त:भिंड में एक गिरफ्तार; वन विभाग ने बढ़ाई तस्करों पर निगरानी

May 5, 2025 - 16:41
 0  0
ट्रॉली में रखी 35 क्विंटल अवैध लकड़ी पकड़ी, जब्त:भिंड में एक गिरफ्तार; वन विभाग ने बढ़ाई तस्करों पर निगरानी
भिंड जिले में अवैध लकड़ी की तस्करी कर रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली को सोमवार को पकड़ा है। यह चंबल की बीहड़ों से लकड़ी भरकर फूप कस्बे में बेचने ले जाई जा रही थी। फॉरेस्ट विभाग की टीम ने घेराबंदी कर ट्रैक्टर को जंगल में ही रोक लिया और चालक को गिरफ्तार कर लिया। यह ट्रैक्टर चंबल नदी के किनारे स्थित बरही गांव की बीहड़ से अवैध रूप से लकड़ी काटकर लाया गया था। मुखबिर की सूचना पर फॉरेस्ट टीम ने पहले से जाल बिछा रखा था। जैसे ही ट्रैक्टर जंगल के रास्ते से फूप की ओर बढ़ा, टीम ने उसे रोक लिया। ट्रैक्टर में करीब 35 क्विंटल लकड़ी भरी हुई थी, जिसे फूप में बेचने ले जाया जा रहा था। पकड़े गए चालक की पहचान हरिओम ओझा के रूप में हुई है। फॉरेस्ट विभाग ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है और आरोपी चालक के खिलाफ वन अधिनियम की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। इस इलाके से रोजाना दो से तीन ट्रैक्टर ट्रॉलियां अवैध लकड़ी लेकर बाजारों तक पहुंच रही हैं। यह लकड़ी मुख्यतः जलावन के रूप में बिक रही है। फॉरेस्ट विभाग की कार्रवाई से यह स्पष्ट हो गया है कि चंबल की बीहड़ों में बड़े पैमाने पर अवैध लकड़ी कटाई और तस्करी हो रही है। विभाग की ओर से अब इस पूरे नेटवर्क पर निगरानी बढ़ा दी गई है और आने वाले दिनों में और भी सख्त कार्रवाई की उम्मीद जताई जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0