सतना में 61 मवेशी जब्त, तीन तस्कर गिरफ्तार:ट्रकों से उत्तर प्रदेश ले जाए जा रहे थे मवेशी

Jan 31, 2026 - 09:10
 0  0
सतना में 61 मवेशी जब्त, तीन तस्कर गिरफ्तार:ट्रकों से उत्तर प्रदेश ले जाए जा रहे थे मवेशी
सतना की चित्रकूट थाना पुलिस ने पशु तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन डीसीएम ट्रकों से 61 भैंस और पाड़े जब्त किए हैं। इस मामले में पुलिस ने तीन पशु तस्करों को गिरफ्तार किया है। जब्त मवेशियों की अनुमानित कीमत करीब 29 लाख रुपये बताई जा रही है, जबकि तस्करी में इस्तेमाल ट्रकों की कीमत लगभग 15 लाख रुपये है। मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई थाना प्रभारी जीएस वाजपेयी ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि तीन डीसीएम ट्रक मझगवां से चित्रकूट की ओर अवैध रूप से मवेशियों का परिवहन कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम को अलर्ट किया गया। सती अनुसुइया मोड़ पर घेराबंदी सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने सती अनुसुइया मोड़ के पास घेराबंदी की। कुछ देर बाद पुलिस को दो सफेद और एक लाल रंग का डीसीएम ट्रक आता हुआ दिखाई दिया, जिन्हें मौके पर ही रोक लिया गया। अमानवीय तरीके से भरे थे मवेशी जब पुलिस ने ट्रकों की जांच की तो पाया गया कि तीनों ट्रकों में भैंस और पाड़ों को बेहद अमानवीय तरीके से ठूंस-ठूंस कर भरा गया था। मवेशियों की हालत काफी खराब थी। पुलिस ने मौके से कुल 61 भैंस और पाड़े जब्त किए। पशु चिकित्सकों की मदद से मवेशियों की स्थिति की जांच कराई गई और उन्हें सुरक्षित स्थान पर भेजा गया। तीन पशु तस्कर गिरफ्तार इस मामले में पुलिस ने तीन पशु तस्करों को मौके से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान-

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0