दतिया में गुरुवार को 5 घंटे बिजली कटौती:शहरी और ग्रामीण फीडरों पर होगा मेंटेनेंस का काम

Jan 7, 2026 - 19:09
 0  0
दतिया में गुरुवार को 5 घंटे बिजली कटौती:शहरी और ग्रामीण फीडरों पर होगा मेंटेनेंस का काम
दतिया में मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा आज गुरुवार को शहरी क्षेत्र व जिले के ग्रामीण क्षेत्र के फीडरों पर मेंटेनेंस किया जाएगा। मेंटेनेंस के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से फीडर से संबंधित क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी। इन जगह पर बिजली सप्लाई बंद रहेगी कंपनी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार गुरुवार को दतिया शहरी क्षेत्र में भांडेर रोड, देहात थाना, करन सागर, छात्रावास, सुंदरानी पैट्रोल पंप, हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी, बम - बम महादेव, क्रेशर, गणेश घाट, कृषि मंडी के पीछे, झिरका बाग, सेंवढ़ा रोड, दावल पीर दरगाह, सेंवढ़ा चुंगी, चिरई टोर, पैट्रोल पंप, देहात थाने के पीछे, छल्लापुरा, वरधा वाली गली, रबदापुरा, भांडेरी फाटक, पंडा की नरिया, गाड़ीखाना, सिंधी मंदिर, मुडिय़ा की चक्की, सायनी मोहल्ला, छोटा बाजार से संबंधित क्षेत्रों में सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में डगरई, बीकर, भांडेर रोड सब स्टेशनों से संबंधित क्षेत्रों के अलावा जुझारपुर, घूघसी, लमकना, भदोना, बड़ौनकला, सीतापुर, लहरा, नयाखेड़ा, बगेदरी, हतलई, कमरारी आबादी क्षेत्रों के अलावा सिंधवारी पंप व आबादी क्षेत्रों में भी सुबह 11 बजे से बिजली सप्लाई बंद रहेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0