शाजापुर में कड़ाके की ठंड, सिवीयर कोल्ड-डे घोषित:नर्सरी से 8वीं तक स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद; विशेषज्ञ बोले-दो दिनों तक ऐसा ही रहेगा मौसम

Jan 5, 2026 - 10:44
 0  0
शाजापुर में कड़ाके की ठंड, सिवीयर कोल्ड-डे घोषित:नर्सरी से 8वीं तक स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद; विशेषज्ञ बोले-दो दिनों तक ऐसा ही रहेगा मौसम
शाजापुर जिला नए साल की शुरुआत से ही कड़ाके की ठंड की चपेट में है। रविवार को जिले में सीवियर कोल्ड डे दर्ज किया गया। पिछले तीन दिनों से लगातार तापमान में गिरावट के कारण आम जनजीवन प्रभावित हुआ है। सोमवार सुबह शहर और आसपास के क्षेत्रों में हल्का कोहरा छाया रहा, हालांकि रविवार की तुलना में यह कम घना था। आसमान में बादल छाए रहने और उत्तरी दिशा से चल रही सर्द हवाओं के कारण ठिठुरन बरकरार है। ठंड से बचने के लिए लोग गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए, वहीं कई स्थानों पर अलाव जलाकर सर्दी से राहत लेते दिखे। शहर पूरी तरह घने कोहरे की चादर में लिपटा रविवार रात करीब 9 बजे के बाद शाजापुर शहर पूरी तरह घने कोहरे की चादर में लिपट गया था, जिससे विजिबिलिटी काफी कम हो गई थी। इस सर्दी के मौसम में यह पहली बार इतना घना कोहरा देखा गया। मौसम की स्थिति को देखते हुए, जिला प्रशासन ने एहतियातन आंगनबाड़ी केंद्रों सहित सभी शासकीय और अशासकीय स्कूलों में नर्सरी से कक्षा आठवीं तक के लिए दो दिनों का अवकाश घोषित किया है। विशेषज्ञ बोले-अगले दो दिनों तक ऐसा ही रहेगा मौसम मौसम विशेषज्ञ सत्येंद्र धनोतिया के अनुसार, सोमवार को दो से तीन घंटे के लिए मौसम साफ रहने की संभावना है, जिसके बाद पुनः कोहरे की स्थिति बन सकती है। अगले दो दिनों तक इसी प्रकार का मौसम बने रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, रविवार को दिन अधिकतम तापमान 18.8 डिग्री और रात के न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री दर्ज किया गया। आर्द्रता 46 प्रतिशत रही, जबकि उत्तरी हवाएं 16 किलोमीटर प्रति घंटे की औसत गति से चलीं। सोमवार को भी सीवियर कोल्ड डे जैसे हालात बने रहने की संभावना है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0